{"_id":"6609e5b1471b8eda4c0693f4","slug":"the-zamindara-society-dispute-resolved-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-115680-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आढ़तियों ने वापस लिया सरसों खरीद के बहिष्कार का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आढ़तियों ने वापस लिया सरसों खरीद के बहिष्कार का फैसला
Mon, 01 Apr 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दी जमींदारा सोसायटी और आढ़ती एसोसिएशन के बीच हैंडलिंग एजेंट बनाने को लेकर फंसा पेच रविवार को सुलझा गया। दो चरणों की बैठक के बाद आढ़तियों ने सरसों खरीद के बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया और सोमवार से मंडी में सुचारू रूप से सरसों खरीद करने का निर्णय लिया।
शुक्रवार से हैंडलिंग एजेंट के लिए सोसायटी की ओर से 25 लाख की अग्रिम सुरक्षा राशि जमा करवाने की शर्त रखी गई थी। इसका आढ़तियों ने शुक्रवार शाम ही विरोध किया था। शनिवार को भी आढ़तियों ने सरसों खरीद का बहिष्कार करते हुए मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना दिया। इतना ही नहीं धरनास्थल पर पहुंचे सोसायटी चेयरमैन और आढ़तियों की शनिवार को तीखी नोक-झोक भी हुई थी।
रविवार को विधायक सोमबीर सांगवान समेत एसडीएम नवीन कुमार, हैफेड डीएम, डीएमईओ और मार्केट कमेटी सचिव परमजीत नांदल की संयुक्त मध्यस्थता में आढ़तियों और सोसायटी अधिकारियों की बैठक हुई। सुबह साढ़े 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक बैठक चली और इसमें एसोसिएशन ने शाम को आढ़तियों के साथ बैठक करने का सकारात्मक आश्वासन दिया। शाम को मंडी के आढ़तियों ने बैठक की। इसमें दो हैंडलिंग एजेंट बनाकर खरीद करने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
दो बार में देनी होगी अग्रिम सुरक्षा राशि
मंडी सूत्रों की मानें तो 25 लाख की अग्रिम सुरक्षा राशि दो भागों में देने पर सहमति बनी है। एक भाग में 10 लाख और दूसरे में 15 लाख देने होंगे। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई।