फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The youths travelling in a car were attacked after blocking the road

Charkhi Dadri News: रास्ता रोक कार सवार युवकों पर किया हमला

Mon, 06 Jan 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 06 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The youths travelling in a car were attacked after blocking the road
चरखी दादरी। शहर निवासी कार सवार दो चचेरे भाइयों पर एक युवक ने हमला कर दिया। इसमें गाड़ी का कांच टूटने से दोनों घायल हो गए। अब शहर थाना पुलिस ने घायलों के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में उमेश कुमार ने बताया कि वह शहर के वार्ड-17 के निवासी हैं। राजकीय स्कूल में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। 4 जनवरी को वह अपने चचेरे भाई दिनेश के साथ कार में सवार होकर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान शाम साढ़े 5 बजे जब वे कट्टा फैक्ट्री के पास पहुंचे तो उनके परिचित एक युवक ने बाइक लगाकर उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद एक प्लास्टिक के कट्टे में कुछ भारी चीज रखी हुई थी। आरोपी ने कट्टा उठाकर गाड़ी पर दे मारा। इसमें गाड़ी का कांच टूट गया और उन दोनों को चोटें आईं। बाद में वे उपचार कराने अस्पताल गए और पुलिस थाने जाकर उन्होंने बयान दर्ज कराए। अब उन्होंने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed