फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The youth were filled with enthusiasm by raising slogans for voting

Charkhi Dadri News: मतदान के लिए नारे लगाकर युवाओं में भरा जोश

Thu, 12 Sep 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 12 Sep 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
The youth were filled with enthusiasm by raising slogans for voting
चरखी दादरी। जिला अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत चौधरी के निर्देशानुसार स्वीप टीम की ओर से शहर स्थित मुरारी लाल रासीवासिया आयुर्वेदिक कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बौंद के नोडल अधिकारी और बीईओ राजबाला फोगाट का मार्गदर्शन रहा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी राजबाला ने कहा कि आगामी पांच अक्तूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व होता है और इसमें मतदान का बड़ा महत्व है। हमें मतदान के प्रति जागरूक रहकर अधिकतम मतदान करना है। टीम ने मतदाताओं को स्वस्थ लोकतंत्र की क्या पहचान, मत-मतदाता और मतदान, सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो, चाहे नर हो या नारी-मतदान सबकी जिम्मेदारी आदि नारों के माध्यम से वोट डालने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि युवा वर्ग भावी राष्ट्र के निर्माता होते हैं। एक सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण में युवा वर्ग स्वयं मतदान करके और न अन्य लोगों को जागरूक कर सकता है। जिले में स्वीप टीम की अगुवाई अनिल फोगाट और वीरेंद्र सिंह कर रहे हैं। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी राजीव अरोड़ा, डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. लोकेश यादव, डॉ. कविता यादव, डॉ. भूपेंद्र शर्मा चांदवास, डॉ. फेबिन जाॅय, डॉ. विकास, डॉ. सत्येंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed