{"_id":"68b0adcc82f0ada07d0aef1c","slug":"the-waiting-hall-of-the-civil-hospital-will-be-air-conditioned-and-a-tin-shed-will-be-installed-outside-the-mortuary-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-143620-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल का वेटिंग हॉल होगा वातानुकूलित, मोर्चरी के बाहर लगेगा टीन शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल का वेटिंग हॉल होगा वातानुकूलित, मोर्चरी के बाहर लगेगा टीन शेड
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिक अस्पताल में मरीजों और परिजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक सुधार कार्य शुरू कर दिए गए हैं। जल्द ही अस्पताल के वेटिंग हॉल को वातानुकूलित बनाया जाएगा। वहीं, मोर्चरी कक्ष के सामने टीन शेड और बेंच की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पार्किंग और पार्क के निर्माण का कार्य भी प्रस्तावित है।
दादरी नागरिक अस्पताल की ओपीडी प्रतिदिन लगभग एक हजार मरीजों तक पहुंचती है और यहां शहर सहित 168 गांवों के लोग उपचार के लिए आते हैं। अस्पताल में हर माह औसतन 50 से अधिक पोस्टमार्टम भी होते हैं। फिलहाल वेटिंग हॉल में पंखों के नीचे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है और गर्मियों में बिजली कटौती की स्थिति में परेशानी और बढ़ जाती है।
इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने वेटिंग हॉल को एसी युक्त बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं, मोर्चरी कक्ष के बाहर टीन शेड न होने से मृतकों के परिजनों को धूप और बारिश में खुले आसमान के नीचे इंतजार करना पड़ता है। अब यहां टीन शेड के साथ बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
तीव्र गति से हो रहा सुंदरीकरण
अस्पताल परिसर का सुंदरीकरण कार्य भी तेज़ी से चल रहा है। यह कार्य राज्य सरकार के निर्देशानुसार किया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि अगले तीन से चार महीनों में अस्पताल परिसर की समग्र कायाकल्प कर दी जाए, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं मिल सकें।
-- --
नागरिक अस्पताल का वेटिंग हॉल वातानुकूलित बनना है। इसके अलावा मोर्चरी कक्ष के सामने टीन शेड लगाने का काम शुरू हो चुका है। अस्पताल जल्द नए लुक में नजर आएगा और इसके लिए तेजी से काम चल रहा है। - डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सीएमओ, दादरी