{"_id":"631e0331072f98016603242f","slug":"the-villagers-burnt-the-effigy-of-the-government-for-not-fulfilling-the-demand-to-withdraw-the-status-of-the-municipality-charkhidadri-news-hsr6416268129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका का दर्जा वापस लेने की मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने फूंका सीएम और विधायक का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका का दर्जा वापस लेने की मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने फूंका सीएम और विधायक का पुतला
विज्ञापन
बाढड़ा। नगर पालिका का दर्जा वापस लेने के की मांग को लेकर बाढड़ा व हंसावास खुर्द के लोगों का धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। रविवार को विभिन्न जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर मांग को समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने धरनास्थल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ओर विधायक नैना चौटाला का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं धरनास्थल पर सोमवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पुतला फूंकने का निर्णय भी लिया गया।
रविवार के धरने की अध्यक्षता धनपत चांदवास ने की। पूर्व विधायक रणसिंह मान ने कहा कि बाढड़ा नगर पालिका को लेकर सरकार दोगला रवैया अपना रही है। एक तरफ सीएम, डिप्टी सीएम, नगर निकाय मंत्री, सांसद व विधायक नगर पालिका का दर्जा खत्म करने का आश्वासन देते हैं तो दूसरी ओर सरकार की ओर से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि दादरी रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 72 घंटो में सर्वे करवाकर निर्णय सुनाने की बात कही थी, लेकिन दो माह बीतने पर स्थिति जस की तस है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप सिंटी व पूर्व चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा ने कहा कि सरकार उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
रविवार को धरनास्थल पर हरपाल भांडवा, बलजीत, मुकेश, राजकुमार हडौदी, सोमबीर, दिलबाग, राजपाल, सुधीर चांदवास, होशियार सिंह, मोतीलाल जांगड़ा, पूर्व सरपंच दिनेश, ओम, सुरेश, पूर्व सरपंच बिजेंद्र, मान सिंह नंबरदार, कर्ण सिंह, कवंर सिंह, गिरधारी, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।