{"_id":"62780fb45c89d75d5845b257","slug":"the-vehicle-carrying-mustard-illegally-was-caught-by-the-chief-minister-s-flying-squad-charkhidadri-news-hsr6311275141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से सरसों ले जा रहे वाहन को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से सरसों ले जा रहे वाहन को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पकड़ा
विज्ञापन
सरसों के बैग से लदी ओवरलोड गाड़ी।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने रविवार सुबह चिड़िया रोड पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से सरसों ले जा रहे एक वाहन को पकड़ा है। वाहन चालक मार्केट फीस की रसीद टीम के समक्ष पेश नहीं कर पाया। इस पर संज्ञान लेते हुए मार्केट कमेटी टीम ने पकड़ी गई सरसों की एवज में मार्केट फीस वसूली है जबकि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने आरटीए टीम से वाहन का चालान करवाया।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को खबर मिली थी कि शहर की मिलों में अवैध रूप से सरसों पहुंच रही है। इस पर संज्ञान लेते हुए रविवार सुबह एएसआई नरेंद्र कुमार की अगुवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता दादरी पहुंचा। यहां से मार्केट कमेटी के अधिकारियों समेत गुप्तचर विभाग और आरटीए स्टाफ को साथ लेकर चिड़िया मोड़ पर दबिश दी गई।
वहां जांच के दौरान एक पिकअप वाहन को रुकवाकर जांच की गई तो उसमें 24 क्विंटल सरसों मिली। चालक मौके पर मार्केट फीस की रसीद या कोई अन्य दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके चलते मार्केट कमेटी के मंडी सुपरवाइजर धर्मेंद्र की अगुवाई में पहुंची टीम ने दस हजार रुपये मार्केट फीस वसूली। इसके अलावा आरटीए विभाग ने ओवरलोड होने के चलते वाहन का 25 हजार रुपये का चालान किया। कार्रवाई के दौरान सीआईडी डीआई जलधीर फौगाट, दलबीर, सुरेंद्र, राजकरण, एसआई बलबीर आदि मौजूद रहे।