फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The temperature reached 39 degrees, the heat caused havoc

Charkhi Dadri News: 39 डिग्री पहुंचा तापमान, गर्मी ने किया बेहाल

Fri, 09 Jun 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 09 Jun 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached 39 degrees, the heat caused havoc
 गर्मी से बचाव के लिए मुंह परकपड़ा ढाप कर गुजरता बाइक सवार।
चरखी दादरी। क्षेत्र में वीरवार को दिनभर चिलचिलाती धूप से वातावरण में तपिश बनी रही। अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह से ही तेज धूप रहने से तपिश बनी रही और आसमान साफ रहा। दोपहर के समय तेज धूप से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। तापमान बढ़ने से ठंडे पेय पदार्थों की मांग फिर से बढ़ने लगी है। इसके अलावा पानी की खपत भी बढ़ रही है। चिकित्सकों की सलाह है कि धूप में बाहर निकलते समय सिर को कपड़े से ढांपकर रखें और ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करें। इसके अलावा सलाद, दूध, दही व लस्सी का सेवन फायदेमंद रहेगा। उल्टी व पेचिश की शिकायत होने पर चिकित्सक से परामर्श लें। बच्चों व बूढ़ों की उचित देखभाल करें। वहीं, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह तापमान खरीफ की फसलों के लिए फायदेमंद है। गर्मी सीजन की फसलों के लिए गर्मी का होना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed