फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The teams conducted surprise inspections of pollution testing centres and seized a machine from one centre after finding defects.

Charkhi Dadri News: टीमों ने प्रदूषण जांच केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, खामी मिलने पर एक केंद्र से मशीन की जब्त

Wed, 19 Nov 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 19 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The teams conducted surprise inspections of pollution testing centres and seized a machine from one centre after finding defects.
निरीक्षण के दौरान टीम में मौजूद अधिकारी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। दादरी जिले में बढ़ते हुए प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से बुधवार को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की टीम ने प्रदूषण जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने एक केंद्र पर खामी पाए जाने पर मशीनों को जब्त कर लिया है। इसके अलावा अन्य केंद्रों पर खामियां नहीं पाई गई। मौके पर एचएसपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. सुनील श्योराण, सहायक पर्यावरण इंजीनियर नवनीत भारद्वाज व सचिन यादव और आरटीओ विभाग से परिवहन उपनिरीक्षक रितेश कुमार टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन

इन केंद्रों की जांच की
टीम ने शहर के विभिन्न प्रदूषण जांच केंद्राें का निरीक्षण किया। उन्होंने रणवीर प्रदूषण जांच केंद्र, जय भवानी प्रदूषण जांच केंद्र, सोनू कुमार प्रदूषण जांच केंद्र की जांच की। इस दौरान सोनू प्रदूषण केंद्र की मशीन में खराबी मिली। इसके बाद मशीन को जब्त कर लिया गया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को निर्देश दिए कि केंद्रों पर वाहनों के प्रदूषण की जांच में कोई कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन

310 पर पहुंचा एक्यूआई
जिले की हवा की गुणवत्ता एक बार फिर खतरनाक स्तर की ओर बढ़ती दिख रही है। तीन दिन हल्की राहत के बाद जिले में लगातार दूसरे दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ा है और बुधवार को यह 310 के गंभीर श्रेणी के करीब पहुंच गया। यही कारण है कि जिले के कई हिस्सों में सुबह से ही हल्का स्मॉग छाया रहा, जिसके कारण सूरज की रोशनी भी धुंधली दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की बढ़ी समस्याएं
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक्यूआई के गंभीर स्तर के करीब पहुंचने से खासकर सांस तथा हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में बुधवार को सांस फूलने, खांसी, गले में जलन और आंखों में खुजली की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक दर्ज की गई। चिकित्सकों का कहना है कि 300 से ऊपर एक्यूआई शरीर के लिए सीधे तौर पर हानिकारक है और ऐसे में लोगों को घर से बाहर कम निकलना चाहिए।
प्रशासन सख्त पर असर नहीं
जिला प्रशासन भी हवा की लगातार बिगड़ती स्थिति को लेकर सतर्क हो गया है। प्रशासन ने नगर परिषद और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शहर में पानी का छिड़काव तेज करने, निर्माण स्थलों पर कवरिंग सुनिश्चित करने और खुले में कूड़ा या अवशेष जलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इसका असर वातावरण पर दिखाई नहीं दे रहा है।


वजन :
बुधवार को प्रदूषण जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया है। जहां एक केंद्र पर मशीन में खामी मिली है। प्रदूषण जांच केंद्र पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसा अभियान नियमित तौर पर चलाया जाएगा, कोताही मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।- - डॉ. सुनील श्योराण, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed