{"_id":"67e1ac97477f9588340e3fd8","slug":"the-team-inspected-the-mining-zone-and-also-inspected-20-cargo-vehicles-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-133925-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: टीम ने खनन जोन का किया निरीक्षण, 20 मालवाहक भी जांचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: टीम ने खनन जोन का किया निरीक्षण, 20 मालवाहक भी जांचे
Tue, 25 Mar 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
जिला के खनन क्षेत्र का जायजा लेने पहुंची विभागीय टीम।
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार अवैध खनन के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है। खनन विभाग लगातार इस पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार विभाग के महानिदेशक के एम पांडुरंग खुद खनन विभाग की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। सरकार का मुख्य लक्ष्य खनन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना और अवैध खनन को जड़ से खत्म करना है।
जिला खनिज अधिकारी रिंकू कुमार ने बताया कि विभागीय चेकिंग के तहत टीम ने 20 से अधिक वाहनों को चेक किया। सभी वाहन वैध ई रवाना के साथ मिले। साथ ही माइनिंग जोन का दौरा करते हुए गतिविधियों का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत जिला के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किए जा रहे हैं। साथ ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
- 20 दिनों से चल रही मुहिम
खनन विभाग के महानिदेशक एम पांडुरंग के निर्देशानुसार जिले में पिछले करीब 20 दिनों से चेकिंग अभियान चल रहा है। टीमें ज्यादातर खनन साइट की जांच कर चुकी हैं। 500 से अधिक मालवाहकों के दस्तावेज जांचे जा चुके हैं।