{"_id":"5fd9015f8ebc3e3d527c7847","slug":"the-tanks-kept-on-the-roof-of-the-mini-secretariat-have-not-been-cleaned-for-a-long-time-the-lid-also-disappeared-charkhidadri-news-rtk586517870","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सचिवालय की छत पर रखीं टंकियों की लंबे समय से नहीं हुई सफाई, ढक्कन भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सचिवालय की छत पर रखीं टंकियों की लंबे समय से नहीं हुई सफाई, ढक्कन भी गायब
विज्ञापन
The tanks kept on the roof of the mini secretariat have not been cleaned for a long time, the lid also disappeared
- फोटो : CharkhiDadri
उपायुक्त राजेश जोगपाल ने मंगलवार सुबह लघु सचिवालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त जहां सफाई व्यवस्था से असंतुष्ट नजर आए तो वहीं सचिवालय के छत पर रखीं टंकियों के ढक्कन ही गायब मिले। इन टंकियों की लंबे समय से सफाई भी नहीं हुई।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने एसडीएम विरेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि लघु सचिवालय के पुराने भवन की सफाई का समुचित बंदोबस्त किया जाए। भवन में जलापूर्ति का साफ-सुथरा प्रबंधन किया जाए। जहां कहीं पानी की लीकेज और दीवारों में सीलन जैसी समस्याएं हैं, उनका स्थायी समाधान किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि छत पर रखी टंकियों की सफाई हुए काफी अरसा बीत चुका है। कई टंकियों के ढक्कन गायब हैं। इनसे पानी लगातार बहकर दीवारों व छतों को कमजोर कर रहा है।
उपायुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिए कि इन टंकियों से पानी की सप्लाई को व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने कहा कि सचिवालय की सफाई व्यवस्था में सुधार करते हुए भवन को फूल-पौधे लगाकर सुंदर बनाया जाए। शौचालयों की नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए और जहां कहीं मरम्मत की आवश्यकता है, वहां उस कार्य को लोकनिर्माण विभाग से करवाया जाए। आमजन को भवन में आने पर सुविधाजनक महसूस होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. साहिबराम गोदारा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी हरिप्रसाद बंसल, परियोजना अधिकारी दीवान सिंह श्योराण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नए लघु सचिवालय भवन का हो रहा नक्शा तैयार
निरीक्षण के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उपायुक्त ने कहा कि दादरी के लिए नए लघु सचिवालय का निर्माण करवाने के लिए भवन का नक्शा बनाया जा रहा है। इसकी विशेषता यह होगी कि यह भवन पूरी तरह से ग्रीन बिल्डिंग के रूप में निर्मित किया जाएगा। अर्थात इसको बनाने में वर्षा जल संरक्षण, धूप, हवा, वातायन, हरियाली आदि का पूरा ध्यान रखा जाएगा।