फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The sun's intensity is high, with temperatures reaching 44 degrees Celsius. Nautapa will last from May 25th to June 2nd

Charkhi Dadri News: सूरज के तेवर तीखे , दिन का पारा 44 पार, 25 मई से दो जून के बीच रहेगा नौतपा

Thu, 21 May 2026 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 21 May 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
The sun's intensity is high, with temperatures reaching 44 degrees Celsius. Nautapa will last from May 25th to June 2nd
बस स्टैंड रोड पर गन्ने का जूस पीते लोग। - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से सुबह से लेकर शाम तक जिला गर्म हवाओं और तेज धूप की चपेट में रहा। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। गर्म हवाओं के कारण बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

गर्मी का असर केवल दिन तक सीमित नहीं रहा बल्कि रात के समय भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। जिले में न्यूनतम तापमान करीब 31 डिग्री तक पहुंच गया है जिससे देर रात तक गर्मी महसूस की जा रही है। लोगों को कूलर और एयर कंडीशनर के बावजूद राहत नहीं मिल रही है। कई क्षेत्रों में बिजली की बढ़ती खपत के चलते परेशानी भी सामने आने लगी है।
विज्ञापन


25 से शुरू होगा नौतपा
मौसम की स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में लोगों की चिंता और बढ़ सकती है क्योंकि तीन दिन बाद 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है। नौतपा के दौरान तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना रहती है। ऐसे में अगले करीब 15 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तेज धूप और लू का असर बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी कर रही बीमार
भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सिविल अस्पताल और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पतालों में उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन, बुखार और जुकाम के मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि तेज गर्मी और बदलते तापमान के कारण लोग जल्दी बीमार हो रहे हैं। दिन में तेज गर्मी और रात में भी उमस बने रहने से शरीर पर अतिरिक्त प्रभाव पड़ रहा है।

घर पर रहें
डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने और धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। गर्मी के लगातार बढ़ते प्रभाव और नौतपा की दस्तक के बीच जिले के लोगों को आने वाले दिनों में और सतर्क रहने की जरूरत होगी क्योंकि मौसम फिलहाल राहत के संकेत नहीं दे रहा है


वर्सन:
मौसम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और अभी कुछ दिन राहत की उम्मीद नहीं है। ऐसे में गर्मी से खुद का बचाव करें। गर्मी से बचने के लिए विभिन्न उपाय करें। -- डाॅ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed