फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The sun scorched the sky, the maximum temperature increased by one degree

Charkhi Dadri News: सूरज ने तपाया, एक डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
The sun scorched the sky, the maximum temperature increased by one degree
दोपहर गर्मी से बचाव के लिए मुंह को कपड़े से ढककर दादरी के बस स्टैंड रोड से गुजरती महिला।
चरखी दादरी। क्षेत्र में बुधवार को मौसम शुष्क एवं साफ बना रहा। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया जबकि हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार सुबह से ही मौसम साफ बना रहा और दिनभर धूप खिली रही। हालांकि, गर्म हवाओं का दौर अभी शुरू नहीं हुआ है। मई व जून माह मेंं पारा अधिक चढ़ने की आशंका है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने आगामी मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, 105 प्रतिशत बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

जिले में गत 10 सालों से सामान्य से कम ही बारिश होती रही है। मानसून सीजन 2024 में 400 एमएम बारिश हुई थी जबकि 550 एमएम को सामान्य बारिश माना जाता है। वहीं, इस समय रबी की फसलों की कढ़ाई का काम तेजी से जारी है। सरसों की कढ़ाई पूरी हो चुकी है। अब गेहूं की कढ़ाई की जा रही है, जो 10 दिन में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed