{"_id":"62bb3b588f9efc22d1215384","slug":"the-sultry-heat-is-making-trouble-undeclared-power-cuts-are-increasing-trouble-charkhidadri-news-hsr635380162","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी कर रही बेहाल, अघोषित बिजली कट बढ़ा रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी कर रही बेहाल, अघोषित बिजली कट बढ़ा रहे परेशानी
विज्ञापन
रेलवे रोड बिजली सब स्टेशन का ग्रिड।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी अपनी प्रचंड रूप दिखा रही है। इसके चलते बिजली लोड भी बढ़ा है। मजबूरीवश बिजली निगम को पावर कट लगाने पड़ रहे हैं जिससे लोगों की उमस भरी गर्मी में मुश्किलें और बढ़ रही हैं। हालांकि मंगलवार शाम बादल छाने से मौसम का मिजाज थोड़ा बदला है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.7 और न्यूनतम 31.3 डिग्री दर्ज किया गया।
चार दिन से उमस भरी गर्मी से लोगों का खूब पसीना निकल रहा है जबकि पावर सब स्टेशनों का लोड पीक पर पहुंचने की वजह से पावर कट लगाने की भी नौबत आ गई है। गर्मी बढ़ने पर ट्रांसफार्मरों पर लोड भी बढ़ा है। लोड कम करनेे के लिए एक निश्चित अंतराल के बाद पावर कट लगाना पड़ रहा है ताकि पावर ट्रांसफार्मर को नुकसान न पहुंचे। रात 10 से एक बजे के बीच शहर का बिजली लोड पीक पर होता है। शहर में रात के समय पावर सब स्टेशन का लोड 830 एम्पीयर तक पहुंच जाता है जबकि पावर सब स्टेशन 840 एम्पीयर तक ही लोड झेलने में सक्षम हैं। दिन के समय लोड 800 एम्पीयर तक ही पहुंच जाता है। बिजली निगम को रात के समय तीन से चार बार पावर कट लगाने पड़ रहे हैं। गर्मी में बिजली-पानी ही लोगों की प्रमुख मूलभूत जरूरत बने हुए हैं।
गर्मी में बिजली और पानी की किल्लत ज्यादा बनती है। पेयजल का भी संकट बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से बिजली की खपत ज्यादा बढ़ने लगी है। शहर के रेलवे रोड स्थित पावर सब स्टेशन पर इस समय लोड बना हुआ है। लोड बढ़ने पर पावर कट लगाने पड़ रहे हैं। यह पावर कट दिन के अलावा रात के समय ज्यादा लग रहे हैं। रेलवे रोड पावर सब स्टेशन में एक मेन पावर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसके जरिये बिजली आपूर्ति की जाती है। पावर सब स्टेशन की अधिकतम लोड झेलने की क्षमता 840 एम्पीयर तक है। रात 10 से 12 बजे के बीच यह लोड 830 एम्पीयर तक पहुंच जाता है। इस प्रकार 800 से ऊपर लोड पहुंचते ही पावर कट लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
- सब स्टेशन के कर्मचारी हुए अलर्ट
दिन के समय पावर सब स्टेशन का लोड मुश्किल से 800 एम्मपीयर तक बना रहता है। इस स्थिति में अब सब स्टेशन कर्मचारियों को अलर्ट रहना पड़ रहा है। बिजली निगम के जूनियर स्तर के अधिकारियों का मानना है कि गर्मी की वजह से लोड बढ़ रहा है। रात के समय एसी, कूलर व अन्य बिजली के उपकरण ज्यादा मात्रा में चलते हैं जिससे लोड बढ़ जाता है। इस वजह से रात के समय तीन से चार बार कट लगाने पड़ते हैं।
29 की रात से बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में 29 जून की रात से बारिश होने का अनुमान है। 30 जून अलसुबह पूरे क्षेत्र में बारिश शुरू हो जाएगी। पांच जुलाई तक बारिश की झड़ी एवं बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून अनुकूल समय पर आ रही है। मानसून उत्तरप्रदेश व दिल्ली के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करेगी। पूर्वी हवाओं से कम वायु का दबाव बनने की वजह से मानसून अपनी लय में सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
रात के समय लोग एसी, कूलर व बिजली के अन्य उपकरण इस्तेमाल करते हैं जिससे रात को लोड का पीक अवर होता है। लोड बढ़ने पर विशेष परिस्थिति में पावर कट लगाने पड़ते हैं। निगम के पास पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध है। लोगों को बिजली की कमी की वजह से परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-प्रदीप कुमार सोनी, एसडीओ, बिजली निगम