{"_id":"6a4fea639c2fe3e4180c4bb9","slug":"the-states-rugby-teams-first-match-against-manipur-is-today-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-157523-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्रदेश की रग्बी टीम का पहला मुकाबला मणिपुर के साथ आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्रदेश की रग्बी टीम का पहला मुकाबला मणिपुर के साथ आज
Fri, 10 Jul 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
हैदराबाद पहुंची हरियाणा जूनियर लड़कों की रग्बी टीम का कोच अभ्यास कराते हुए।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। राष्ट्रीय जूनियर रग्बी-7 चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हैदाराबाद पहुंची हरियाणा की जूनियर लड़कों की रग्बी टीम को पूल ई में मणिपुर और झारखंड के साथ रखा गया है। हरियाणा अपना पहला मुकाबला शुक्रवार सुबह 9 बजे मणिपुर के खिलाफ खेलेगा जबकि दूसरा मुकाबला झारखंड के साथ 11:15 बजे होगा।
मुख्य कोच अमन मलिक एवं राजेश तक्षक के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने फिटनेस ड्रिल व कौशल आधारित प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया। खिलाड़ियों और कोच को विश्वास है कि टीम इस बार अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार करते हुए हरियाणा को बेहतर रैंक प्राप्त करने में सफल होगी। कोच राजेश तक्षक ने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण शिविर के दौरान काफी मेहनत की है।
टीम पूरी तरह मुकाबलों के लिए तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।