फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The road connecting the village Charkhi with the city will be paved

गांव चरखी को शहर से जोड़ने वाला रास्ता होगा पक्का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The road connecting the village Charkhi with the city will be paved
सड़क का जायजा लेते हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन राजदीप फौगाट। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। अब चरखी का दादरी शहर के सीधा जुड़ाव होगा। ग्रामीणों की मांग पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चरखी गांव को दादरी से जोड़ने वाले कच्चे रास्ते को पक्का करने के आदेश जारी किए हैं। इस पर पीडब्ल्यूडी ने चार करोड़ 28 लाख का एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेज दिया है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक एवं हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन राजदीप फौगाट ने प्रस्तावित सड़क मार्ग का दौरा किया। उन्होंने बताया कि गांव चरखी के ग्रामीणों को दादरी आने के लिए मुख्यमार्ग से लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ता है, क्योंकि गांव को शहर से जोड़ने वाला रास्ता कच्चा है। ग्रामीण लंबे समय से रास्ते को पक्का करने की मांग उठा रहे थे। अब उपमुख्यमंत्री ने इस रास्ते को पक्का करने के निर्देश जारी किए है। इस पर पीडब्ल्यूडी ने चार करोड़ 28 लाख का एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेज दिया है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मार्ग का निर्माण होने से दादरी से भिवानी जाने वालों को भी लोहारू चौक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। ग्रामीण कुलदीप, एडवोकेट रविंद्र सांगवान, संजीव, शशि शर्मा, दीपक, अशोक, मोहित व नरेंद्र आदि ने इस कदम पर सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed