फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The post of section officer in education department has been vacant for one and a half years, files are stuck

शिक्षा विभाग में सेक्शन ऑफिसर का पद डेढ़ साल से खाली, फाइलें अटकीं

Sun, 18 Oct 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The post of section officer in education department has been vacant for one and a half years, files are stuck
शिक्षा विभाग में जिला स्तर पर सेक्शन ऑफिसर का पद डेढ़ साल से रिक्त होने पर हजारों फाइलें अटकी पड़ी हैं। सेवारत्त और सेवानिवृत्त शिक्षकों की विभिन्न प्रकार की फाइलों पर हस्ताक्षर नहीं हो पा रहे हैं। इन शिक्षकों को आए दिन कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं विभाग के पास अपना भवन भी नहीं है।
विज्ञापन

चरखी दादरी जिला बने चार साल बीतने को हैं, लेकिन शिक्षा विभाग कार्यालय में सभी पद आज तक नहीं भरे जा सके हैं। ऐसे में फाइलों का कामकाज समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। जिले में 365 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें करीब तीन हजार से ज्यादा शिक्षक कार्यरत हैं। इसी प्रकार सेवानिवृत्त शिक्षकों की संख्या इनसे दोगुनी है। कुछ समय तक रोडवेज विभाग के सेक्शन ऑफिसर को चार्ज दिया था। इससे पहले भिवानी शिक्षा विभाग के कार्यालय से सेक्शन ऑफिसर को सप्ताह में दो दादरी का एडिशनल चार्ज दिया गया था। गत 24 सितंबर को रोहतक से सेक्शन ऑफिसर को दादरी कार्यालय में एडिशनल तौर पर लगाया गया, लेकिन वह भी पिछले काफी दिनों से कामकाज नहीं संभाल रहे है। ऐसे में सेवारत और सेवानिवृत्त शिक्षकों को आए दिन कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। काफी संख्या में फाइलें अटकी पड़ी हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के पास अपना भवन भी नहीं
विभाग का कार्यालय इस समय किसान मॉडल स्कूल भवन में चल रहा है, क्योंकि शिक्षा विभाग के पास अपना भवन नहीं है। बीईओ कार्यालय भी शहर के कंडम हो चुके राजकीय स्कूल भवन में चल रहा है। सेवानिवृत्त शिक्षकों को समय-समय पर पेंशन रिवाइज, मेडिकल क्लेम की फाइलें मुख्यालय भेजनी होते हैं। ऐसे में उन्हें शिक्षा विभाग के सेक्शन ऑफिसर के हस्ताक्षर फाइल पर करवाने होते हैं और तब जाकर फाइल आगे बढ़ पाती है। इसी प्रकार सेवारत शिक्षकों को भी अपने दस्तावेजों पर समय-समय पर हस्ताक्षर करवाने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी नियुक्ति करे विभाग : राजकुमार
सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा का कहना है कि विभाग में सेक्शन ऑफिसर का रेगूलर पद सृजित करना चाहिए ताकि खासकर रिटायर्ड शिक्षकों को चक्कर ना काटने पड़े। शिक्षा विभाग का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होना चाहिए। अलग से नया भवन भी बनाना चाहिए।

सेक्शन ऑफिसर तैनाती के लिए पत्र भेज रखा है। जल्द ही इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। पेंडिंग फाइलों पर हस्ताक्षर करवाने के लिए जल्दी अस्थायी व्यवस्था करवाई जाएगी।
जयप्रकाश सभ्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed