फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The police checked 67 vehicles and issued challans to 13

Charkhi Dadri News: पुलिस ने 67 वाहन जांचे, 13 के काटे चालान

Wed, 09 Sep 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 09 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The police checked 67 vehicles and issued challans to 13
रात को वाहनों की जांच करते हुए पुलिस की टीम।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। चरखी दादरी पुलिस ने 7 और 8 सितंबर की रात अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अंतर-राज्यीय नाका चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

यह अभियान पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के निर्देशों पर दादरी-भिवानी रोड स्थित कितलाना नाके पर चलाया गया। डीएसपी कप्तान सिंह ने इस अभियान की कमान संभाली।
डीएसपी के नेतृत्व में चौबीस पुलिसकर्मी पूरी रात नाके पर मुस्तैद रहे। इस दौरान जिले में आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। अभियान के तहत कुल 67 वाहनों की जांच हुई।
विज्ञापन

13 वाहन चालकों के चालान किए गए जिन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था। डीएसपी कप्तान सिंह ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed