{"_id":"6a0a23b7ffe05b70300a3f99","slug":"the-picture-of-the-community-hall-of-valmiki-nagar-will-change-charkhi-dadri-news-c-126-cdr1009-155378-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वाल्मीकि नगर के सामुदायिक भवन की बदलेगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वाल्मीकि नगर के सामुदायिक भवन की बदलेगी तस्वीर
Mon, 18 May 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 18 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
शहर के भगवान वाल्मीकि नगर में बना सामुदायिक भवन।
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-11 स्थित वाल्मीकि नगर में बने सामुदायिक भवन की कायापलट करने की तैयारी शुरू हो गई है। सामुदायिक भवन के सुंदरीकरण और सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर परिषद ने 50 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इस राशि से भवन के सुंदरीकरण के साथ नए हॉल, कार्यालय, स्टेज और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा।
इससे क्षेत्र के लोगों को वैवाहिक व सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। कार्य को आगे बढ़ाने के लिए नगर परिषद की ओर से निविदाएं आवंटित कर दी गई हैं और निविदाएं खुलने के बाद कार्यादेश जारी किए जाएंगे।
बता दें कि भगवान वाल्मीकि नगर में रहने वाले अधिकांश लोगों के पास छोटे-छोटे मकान हैं। ऐसे में परिवारों में होने वाले विवाह, शादी और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता था। मजबूरी में लोगों को शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों के लिए वाटिका या बैंक्वेट हॉल किराये पर लेने पड़ते थे, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ जाता था।
विज्ञापन
वार्डवासियों की इस परेशानी को देखते हुए पार्षद विनोद नंबरदार ने कई बार नगर परिषद की हाउस बैठकों में सामुदायिक भवन के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नगर परिषद की फाइनेंस कमेटी ने सामुदायिक भवन में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए 50 लाख रुपये का बजट मंजूर किया। अब इस योजना को अमली जामा पहनाने की दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और निर्माण कार्य के लिए निविदाएं भी आवंटित हो चुकी हैं।
वाटिका की तरह विकसित होगा भवन
वाल्मीकि नगर स्थित सामुदायिक भवन का उद्घाटन वर्ष 2013 में प्रदेश के तत्कालीन सहकारिता एवं आवास मंत्री सतपाल सांगवान ने किया था। करीब 13 वर्षों के दौरान भवन के कई हिस्से जर्जर हो चुके हैं जिससे यहां वैवाहिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करना कठिन हो गया था। अब मंजूर हुए बजट से भवन में नए हॉल, स्टेज, कमरों और अन्य सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फूल और पौधे लगाए जाएंगे जिससे भवन का परिसर आकर्षक और वाटिका की तरह दिखाई देगा।
लोगों को नहीं उठाना पड़ेगा अतिरिक्त खर्च
क्षेत्र के अधिकतर परिवार छोटे मकानों में रहते हैं। ऐसे में विवाह समारोह और अन्य कार्यक्रमों के लिए महंगी वाटिकाओं की बुकिंग करानी पड़ती थी, जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता था। सामुदायिक भवन के सुंदरीकरण के बाद स्थानीय लोग कम खर्च में यहीं कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे और उन्हें बाहर अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।
सामुदायिक भवन के सुंदरीकरण के लिए 50 लाख रुपये की निविदाएं आवंटित कर दी गई हैं। निविदाएं खुलने के बाद कार्यादेश जारी किए जाएंगे, ताकि वार्ड वासियों को जल्द सुविधाओं का लाभ मिल सके।
- बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, दादरी।