{"_id":"674a1e753586c5c1b50b7b74","slug":"the-number-of-malaria-cases-increased-by-15-times-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-127099-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मलेरिया केस संख्या डेढ़ गुना बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मलेरिया केस संख्या डेढ़ गुना बढ़ी
Sat, 30 Nov 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के मातृ-शिशु अस्पताल की लैब में डेंगू सैंपल की जांच करते कर्मचारी।
चरखी दादरी। जिले में डेंगू और मलेरिया संक्रमित मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस सीजन में मलेरिया के 12 तो डेंगू के 179 केस मिल चुके हैं। पिछले 48 घंटों में डेंगू के दो नए मामले मिले हैं। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ठंड बढ़ने पर डेंगू का प्रकोप खत्म हो जाएगा और पिछले साल के मुकाबले इस सीजन में चार गुना कम मरीज मिले हैं।
इस बार डेंगू पॉजिटिव केस मिलने की शुरुआत जून में हुई थी और 30 सितंबर तक जिले में 12 डेंगू केस थे। इसके बाद 31 अक्तूबर तक डेंगू मरीजों की संख्या 61 थी। 29 नवंबर तक डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 179 पहुंच चुकी है।
इस लिहाज से पिछले 29 दिनों में 117 केस जिले में मिल चुके हैं। अगले करीब दस दिन और डेंगू जांच चलने का अनुमान है और इस समय अवधि में भी डेंगू के नए केस सामने आ सकते हैं। इस सीजन में डेंगू के शहर में 78 और गांवों में 101 केस मिले हैं।
विज्ञापन
सर्वाधिक 78 केस दादरी शहर में मिले हैं और 19 केस के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बौंदकलां पहले स्थान पर है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले डेंगू केस काफी कम है और दिसंबर के मध्य तक डेंगू का प्रकोप खत्म हो जाएगा।
- 1,335 सैंपलों में से 179 मिले संक्रमित
जिला स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने डेंगू संभावित 1,335 मरीजों के सैंपल लेकर मातृ-शिशु अस्पताल स्थित लैब में जांच की। इस दौरान 79 सैंपलों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस सीजन में जिले की डेंगू पॉजिटिव रेट 0.59 प्रतिशत है। पिछले साल 29 नवंबर तक डेंगू के 850 केस मिले थे।
- पिछले साल के मुकाबले इस बार मलेरिया का बढ़ा प्रकोप
वर्ष 2023 के मुकाबले वर्ष 2024 में मलेरिया का प्रकोप बढ़ा है। पिछले साल मलेरिया के सात मामले थे जबकि इस बार 12 केस सामने आ चुके हैं। इन 12 केस के अलावा दूसरे जिलों या प्रदेशों के आठ लोग भी दादरी में जांच के दौरान मलेरिया रोगी पाए गए हैं। हालांकि इनका आंकड़ा दादरी जिले में नहीं जुड़ेगा। खास बात यह है कि 20 में से 11 केस रैपिड टेस्ट के दौरान पकड़ में आए हैं।
जिले में डेंगू के 179 और मलेरिया के 12 केस मिल चुके हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार डेंगू केस की संख्या चार गुना कम और मलेरिया केस संख्या डेढ़ गुना ज्यादा हुई है। अब मलेरिया और डेंगू केस कम होने लगेंगे। - डॉ. गौरव भारद्वाज, डेंगू एवं मलेरिया नोडल अधिकारी, चरखी दादरी।