फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The new executive accused the former chief of defamation

Charkhi Dadri News: नई कार्यकारिणी ने पूर्व प्रधान पर लगाया मानहानि का आरोप

Sat, 17 May 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 17 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The new executive accused the former chief of defamation
चरखी दादरी। शहर स्थित नई अनाज मंडी में शुक्रवार को व्यापार मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रधान मोहनलाल मकड़ानिया ने की। बैठक में दो दिन पहले पुरानी कार्यकारिणी के बैठक कर नई कार्यकारिणी के सदस्यों व पदाधिकारियों के सम्मान को ठेस पर पहुंचाने पर चर्चा की। साथ ही पूर्व प्रधान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। इसमें प्रधान मोहनलाल ने बताया कि मार्च में पूर्व प्रधान के इस्तीफा देने के बाद कार्यकारी कमेटी गठित की गई। इसमें चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा गया। आरोप है कि कमेटी के सदस्यों के बार-बार कहने पर भी कमेटी अध्यक्ष वेदपाल सिंह ने चुनाव नहीं कराए और मंडी सीजन आदि कहकर चुनाव टालते रहे।
विज्ञापन

इसके बाद व्यापारियों ने भी कहा, लेकिन, अध्यक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। बाद में 29 मार्च को मंडी के किसान भवन में प्रधान चुनाव के लिए सर्वसम्मति से बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मंडी में 151 पंजीकृत आढ़तियों व व्यापारियों में से 90 फीसदी ने उपस्थिति दर्ज कराई। सहमति रजिस्टर में 131 ने अपने हस्ताक्षर कर मोहनलाल मकड़ानिया को प्रधान चुना। तब से लेकर अब तक कार्यकारिणी सुचारु रूप से कार्य संचालन कर रही है। किसी प्रकार की दिक्कत किसानों को नहीं होने दी गई।
अब दो दिन पहले पुरानी कार्यकारिणी ने नई कार्यकारिणी को अवैध बताया और 21 मई तक चुनाव कराने का अल्टीमेटम दिया है। अगर 21 तक चुनाव नहीं हुए तो पुरानी कार्यकारिणी फैसला लेने के लिए मान्य होगी। प्रधान का आरोप है कि दो दिन पहले हुई बैठक में पूर्व प्रधान रामकुमार रिटोलिया ने उन्हें सफाई करने वाले, मुनीम आदि का संगठन बताया और उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

इसके चलते कार्यकारिणी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर पूर्व प्रधान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान उपप्रधान दिनेश कुमार, सचिव सचिन गोयल, सह सचिव महाबीर बिरोहड़िया, कोषाध्यक्ष पवन, विजय, नरेश, अजीत फोगाट, पप्पू, सचिन मित्तल, मनीश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed