फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The Nagar Palika team removed encroachment from the old LIC street

Charkhi Dadri News: नप टीम ने पुरानी एलआईसी वाली गली से हटाया अतिक्रमण

Sat, 18 Apr 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The Nagar Palika team removed encroachment from the old LIC street
पुरानी एलआईसी वाली गली में दुकान के आगे लगा बोर्ड हटाती जेसीबी। - फोटो : 1
चरखी दादरी। नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम द्वारा स्थानीय बस स्टैंड रोड के समीप स्थित पुरानी एलआईसी वाली गली में दुकानों के सामने बने चबूतरों को तोड़ा गया और बोर्ड उखाड़े गए। वहीं घिकाड़ा रोड स्थित एक निजी स्कूल द्वारा जमीन संबंधित औपचारिकताएं पूरी न करने पर निर्माणाधीन स्पोर्ट्स ब्लॉक को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल, भवन निरीक्षक प्रवीन कुमार के अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सत्य प्रकाश गुप्ता व पुलिस बल भी तैनात रहे।
विज्ञापन

नगर परिषद की टीम शुक्रवार दोपहर को लाव-लश्कर के साथ पुरानी एलआईसी वाली गली में पहुंची। इस दौरान जेसीबी की मदद से दर्जनों दुकानों के सामने बने चबूतरों को तोड़ा गया। वहीं कुछ दुकानों के आगे लगे बोर्ड भी उखाड़े गए। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, जिस पर पुलिस टीम ने उन्हें समझा कर शांत किया। बाद में दुकानदारों द्वारा अपने स्तर पर बोर्ड आदि हटाने के लिए कुछ समय देने की मांग की गई, जिस पर टीम द्वारा उन्हें दो दिन का समय दिया गया। ईओ दीपक गोयल ने बताया कि फायर विभाग की ओर से उन्हें शिकायत मिली थी कि पुरानी एलआईसी वाली गली में अतिक्रमण के कारण फायर ब्रिगेड गाड़ी अंदर नहीं जा सकती। जिस पर संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed