फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The municipality will earn Rs 18 lakh from 11 leases

Charkhi Dadri News: नगर पालिका को 11 पट्टों से होगी 18 लाख की आय

Sat, 25 Apr 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 25 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The municipality will earn Rs 18 lakh from 11 leases
बवानीखेड़ा। नगर पालिका की कृषि योग्य भूमि की वार्षिक बोली प्रक्रिया में 23 में से 11 पट्टों की बोली सफल रही जिससे करीब 18 लाख रुपये की आय नगर पालिका के खाते में जुड़ी। कस्बा स्थित नगर पालिका कार्यालय में आयोजित इस प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

बोली प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार मुकेश कुमार मौजूद रहे। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर अत्री और सचिव संदीप गर्ग की देखरेख में पूरी कार्रवाई हुई। अध्यक्ष सुंदर अत्री ने बताया कि शेष पट्टों की बोली उच्च अधिकारियों से चर्चा के बाद दोबारा लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर पालिका की अन्य जमीन का सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही जमीन की निशानदेही और पैमाइश कराकर तारबंदी कराई जाएगी तथा कृषि योग्य भूमि के पट्टों को भी बोली में शामिल किया जाएगा। सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि पूरी बोली प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed