फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The movement of crusher operators got the support of MLAs and councilors

क्रशर संचालकों के आंदोलन को विधायक और पार्षदों का मिला समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The movement of crusher operators got the support of MLAs and councilors
फोटो 32 लघु सचिवालय में धरने पर बैठे क्रशर संचालक व विधायक सोमबीर सांगवान । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। क्रशरों का संचालन करने की अनुमति देने की मांग को लेकर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी क्रशर संचालक लघु सचिवालय में डीसी ऑफिस के सामने धरने पर डटे रहे। दूसरे दिन 12 और क्रशर संचालक भूख हड़ताल पर बैठे। दादरी विधायक सोमबीर सांगवान और शहर के निवर्तमान पार्षद क्रशर संचालकों को समर्थन देने पहुंचे। वहीं, विधायक एवं सांगवान खाप-40 प्रधान सोमबीर सांगवान ने इस मुद्दे को दो जनवरी को आयोजित होने वाली सर्वखापीय एवं सर्वजातीय महापंचायत में भी उठाने का आश्वासन क्रशर संचालकों को दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में 330 क्रशर हैं जो पिछले करीब डेढ़ माह से बंद हैं। इन क्रशरों के बिजली कनेक्शन काटे हुए हैं जिन्हें जोड़ने की मांग भी क्रशर संचालक कर रहे हैं। इसके अलावा सरकार के क्रशरों के संचालन की अनुमति न देने से क्रशर संचालक खफा है और इसी मांग को लेकर वो वीरवार से अनिश्चिकालीन धरने और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन धरनास्थल पर क्रशर संचालकों की तादाद बढ़ गई। हालांकि क्रशर संचालकों का स्पष्ट कहना है कि मांग पूरी होने के बाद ही वो धरना और भूख हड़ताल खत्म करेंगे।
विज्ञापन

धरने के दूसरे दिन दादरी विधायक सोमबीर सांगवान क्रशर संचालकों के पास पहुंचे। उन्होंने उनकी समस्याएं जानीं और इस आंदोलन में उनका समर्थन किया। वहीं, क्रशर एसोसिएशन जिला प्रधान सोमबीर घसोला का कहना है कि क्रशर संचालक आर-पार की लड़ाई के मूड में है। सरकार की मंशा सही नहीं है और इसके विरोध में ही उन्हें लघु सचिवालय में डीसी ऑफिस के सामने भूख हड़ताल करने के साथ धरना देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने के बाद ही क्रशर संचालक प्रदर्शन खत्म करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed