फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The miscreants stopped the police car for robbery, seven arrested

बदमाशों ने लूट के लिए पुलिस गाड़ी को रुकवाया, सात काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
The miscreants stopped the police car for robbery, seven arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दादरी-रोहतक रोड पर रणकोली के समीप वीरवार रात बदमाशों ने लूट के इरादे से पुलिस टीम की गाड़ी ही रुकवा ली। पुलिस टीम ने मौके पर ही सात बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से दो देसी पिस्तौल और चार कारतूस समेत डंडे और बैटरी बरामद हुई। आरोपियों को शनिवार सुबह पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो बौंदकलां, एक रोहतक के महम और चार भिवानी जिले के रहने वाले हैं। इन आरोपियों में से चार के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब बौंदकलां थाने में उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत धारा 399 और 402 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि वीरवार देर शाम बौंदकलां थाना पुलिस टीम दादरी-रोहतक रोड पर गश्त कर रही थी। टीम जब रणकोली के पास पहुंची तो सड़क पर खड़े कुछ युवकों ने बैटरी दिखाकर टीम को गाड़ी रोकने का इशारा किया और पुलिस टीम तुरंत उनके इरादे समझ गई। गाड़ी रुकते ही पुलिसकर्मियों के नीचे उतरने से उक्त बदमाशों के होश फाख्ता हो गए। उन्होंने मौके से फरार होने का प्रयास किया। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने भागने का प्रयास कर रहे सभी आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान भिवानी के तलवानी निवासी बिट्टू उर्फ बिंटू, महम के फरमाना चुंगी निवासी सचिन उर्फ चिचड़, भिवानी के हालुवास निवासी मुकूल उर्फ जादू, बौंदकलां निवासी बजरंग उर्फ भज्जी व विशाल उर्फ गुरुकुल, तोशाम के खापडवास निवासी सुखबीर और भिवानी के हालुवास गेट निवासी परीक्षित उर्फ प्रिया के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि बिट्टू उर्फ बिंटू और सचिन उर्फ चिचड़ से एक-एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए जबकि अन्य आरोपियों से डंडे और बैटरी बरामद की गई। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बौंदकलां थाने में केस दर्ज किया गया है। शनिवार सुबह उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed