फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The maximum temperature increased by one degree, the minimum temperature decreased by three degrees

Charkhi Dadri News: एक डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, न्यूनतम में तीन डिग्री की आई गिरावट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature increased by one degree, the minimum temperature decreased by three degrees
गर्मी से निजात पाने के लिए मुंह को कपड़े से ढांपकर शहर के कॉलेज रोड से गुजरते बाइक सवार। 
चरखी दादरी। क्षेत्र में सोमवार को मौसम साफ एवं शुष्क रहा। अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया जबकि हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया और गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार सुबह से ही आसमान साफ बना रहा। दिन के समय तेज धूप खिलने से तपिश बनी रही। रविवार की बात करे तो अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 41 और न्यूनतम तीन डिग्री घटकर 19 डिग्री पहुंच गया। तापमान बढ़ने पर अब पानी व बिजली की खपत बढ़ने लगी है। बिजली निगम अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। बिजली आपूर्ति की विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी हवाओं के साथ दक्षिणी आर्द्र हवाओं से गर्मी अपने रंग दिखा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को उत्तरी हवा चलने पर अगले चार-पांच दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। मई महीने की शुरुआत में मौसम में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिलेंगे। मई में एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगले 7 दिन ये तापमान रहने की उम्मीद
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
22 अप्रैल- 40-21
23 अप्रैल-40-21
24 अप्रैल- 41-21
25 अप्रैल-41-21
26 अप्रैल- 41-22
27 अप्रैल-40-22
28 अप्रैल- 40-23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed