फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The main accused of stealing gold-cash from the Manappuram Gold Loan branch was arrested after 114 days; he had arrived to surrender at the Sonipat court.

Charkhi Dadri News: मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा से सोना-कैश चोरी करने का मुख्य आरोपी 114 दिन बाद गिरफ्तार, सोनीपत कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
The main accused of stealing gold-cash from the Manappuram Gold Loan branch was arrested after 114 days; he had arrived to surrender at the Sonipat court.
चरखी दादरी। मणप्पुरम गोल्ड लोन एनबीएफसी (नॉन बैंकिंग फाइनेंसियल कंपनी) दादरी शाखा में हुई चोरी के मुख्य आरोपी एवं पूर्व ब्रांच हेड गोहाना निवासी विजय को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोमवार को सोनीपत कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था और वारदात के 114वें दिन उसकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि एक मई की रात दादरी के परशुराम चौक समीप स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन एनबीएफसी में चोरी हुई थी। खास बात यह थी कि स्ट्रॉंग रूम में रखी सेफ के ताले तोड़ने के बजाय खोलकर करीब 6.6 किलो सोना और 14 लाख का कैश चोरी किया गया था। पुलिस और एजेंसी के अधिकारियों के शक की सुई स्थानीय स्टाफ पर घूम गई थी। वहीं, पुलिस ने बैंक के मौजूदा स्टाफ समेत पूर्व ब्रांच हेड विजय पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

शाखा हेड की मिलीभगत से हुई थी चोरी
आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद पूछताछ में पता चला था कि शाखा हेड प्रयास खत्री ने अपने भाई प्रिंस को पूर्व शाखा हेड विजय के साथ चोरी करने भेजा था। दोनों भाई प्रयास व प्रिंस समेत पूर्व शाखा हेड विजय गोहाना के रहने वाले हैं। इस मामले में अन्य आरोपियों को तो दादरी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि मुख्य आरोपी विजय खत्री पुलिस गिरफ्त से बाहर था। दादरी पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को सोनीपत कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा और वहां से काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के तीन दिन के अंदर पुलिस ने मूलरूप से सोनीपत के भाखड और हाल रोहतक के प्रेमनगर निवासी किरण, भिवानी शाखा मैनेजर प्रिंसऔर दादरी शाखा ब्रांच हेड प्रयास खत्री, टिटोली निवासी मोहित और घुसकानी निवासी अमरजीत को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से 2 किलो 812 ग्राम सोना व साढ़े चार लाख कैश बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed