फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The immortal story narrated to Mother Parvati

भगवान शंकर ने माता पार्वती को सुनाई अमर कथा : दिव्या मिश्रा

Thu, 08 Aug 2024 06:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 08 Aug 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
The immortal story narrated to Mother Parvati
कथा कार्यक्रम में शामिल भक्त व कथावाचक।
चरखी दादरी। चरखी दरवाजा स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर के महंत सूरजनाथ के सानिध्य में चल रही श्रीमद्भागवत में बुधवार को वृंदावन से पधारे पंडित दिव्या मिश्रा ने शिव अमर कथा का वाचन किया। उन्होंने ने कहा कि अमर कथा सुनने मात्र से अमरत्व की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

इस कथा को भगवान शंकर ने पार्वती को सुनाया था। उन्होंने कहा कि कण-कण में शिव शंकर का वास है जो भक्त सच्चे मन से पूजन करता है वहीं, शिव धाम होता है। इस कथा को किसी साधारण स्थान पर सुनाया नहीं जाता क्योंकि सुनने वाला जीव- जंतु भी अमर हो जाता है।
विज्ञापन

कथा को सुनाने के लिए भगवान शंकर ने हिमालय में एकांत स्थान पर गुफा का चयन किया था जहां कोई जीव-जंतु नहीं था। इसके लिए गले में लटक रहे सर्प को भी बाहर छोड़ दिया था। संयोगवश उस गुफा में दो कबूतर मौजूद थे जो पार्वती के सोने के बाद भागवत कथा सुनाने के दौरान हुंकार भरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा सुनाने के बाद जब भोलेनाथ ने आंखें खोली तो पाया कि पार्वती तो सो रही है, उनकी कथा कौन सुन रहा था। जब कबूतर के बच्चों को देखा तो भगवान शंकर त्रिशूल उठाकर संहार करने लगे तो पार्वती ने शंकर भगवान को रोक दिया। कथा के दौरान मंदिर प्रधान कृष्ण अत्री, शिव शंभु सेवा दल के अध्यक्ष पीतांबर गर्ग भंडारी, अजय कुमार जैन, विजय भारद्वाज, सुभाष शर्मा, रमेश शर्मा, उदय राम, पुजारी बालमुकुंद पांडे, इंद्रा देवी अत्री, लाडो देवी, सुनीता, माया, अंगूरी, सरला देवी, बाला देवी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed