फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The hospital that treats animals of three villages is sick

Charkhi Dadri News: तीन गांवों के पशुओं का उपचार करने वाला अस्पताल ही बीमार

Sun, 31 Aug 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 31 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The hospital that treats animals of three villages is sick
गांव रावलधी के पशु अस्पताल परिसर में उगीं झाड़ियां।
चरखी दादरी। तीन गांवों के पशुओं का उपचार करने के लिए रावलधी गांव में बनाया गया पशु अस्पताल खुद बीमार पड़ा है। यहां व्यवस्थाएं बेपटरी हैं जबकि मूलभूत सुविधाओं की कमी है। अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि यहां गेट लगा है और न ही चहारदीवारी है। इनके कारण यहां बेसहारा पशु डेरा डाले रहते है। दूसरी ओर, पशुपालन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन

बता दें कि गांव रावलधी पशु अस्पताल में रावलधी के अलावा कमोद व मिर्च गांव के पशुपालक भी पहुंचते हैं। तीन गांवों के पशुओं के लिए बने अस्पताल परिसर में झाड़ियां उगी हैं जबकि गंदगी की भरमार है। पशुपालक हरिया, सीताराम, मोहन और ईश्वर सिंह का कहना है कि विभाग का अस्पताल के रख-रखाव की तरफ ध्यान नहीं है और इसके चलते कई लोग तो यहां शौच कर जाते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पशु अस्पताल की सुध लेने की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल, शहर के साथ लगते गांव रावलधी में पशु अस्पताल का निर्माण करीब 15 साल पहले करवाया गया था। इसका लाभ रावलधी के साथ दो और गांवों के लोगों को मिला। अब लंबे समय से अस्पताल विभाग की उपेक्षा का शिकार है और इसके चलते यहां सुविधाओं का अभाव होने से पशुपालकों ने तो आना तक छोड़ दिया है। वहीं, विभाग की ओर से अब तक यहां बनीं अव्यवस्थाओं को दूर नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed