फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The heat scorched, the dust storm increased the trouble

गर्मी ने झुलसाया, धूलभरी आंधी ने बढ़ाई परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The heat scorched, the dust storm increased the trouble
चरखी दादरी। क्षेत्र में मंगलवार को 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से गर्म हवाएं चलीं। गर्मी की प्रचंडता से आम जन जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान तो स्थिर रहा, लेकिन न्यूनतम में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आंधी चलने के कारण शहर के ऊपर धूल की परत छाई रही। दूसरी ओर लगातार पश्चिमी हवाएं चलने व गर्मी की प्रचंडता से अब खरीफ की फसलों में सिंचाई की भी जरूरत महसूस हो रही है।
विज्ञापन

पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी एवं क्षेत्रीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मरुस्थलीय पश्चिमी शुष्क पवनों का प्रतिकूल असर मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली पर जारी है, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वातावरण से शुष्कता और उष्णता की ही दृश्यता है। उन्होंने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से पश्चिमी राजस्थान पर एक कमजोर चक्रवातीय सर्कुलेशन बना है, जिसके प्रभाव से सुबह-शाम के समय हल्की बादलवाही बनी रहती है। मंगलवार को दिन के समय 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं भी चलीं। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि भीषण गर्मी का यह दौर अभी दो-तीन दिन जारी रहने का अनुमान है। इसके लिए हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed