{"_id":"6a1888e0707e7d4571081c5c","slug":"the-heat-of-nautapa-cooled-down-in-6-minutes-the-earth-turned-white-and-the-mercury-dropped-by-7-degrees-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-155876-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नौतपा की तपिश 6 मिनट में ठंडी...सफेद हुई धरती 7 डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नौतपा की तपिश 6 मिनट में ठंडी...सफेद हुई धरती 7 डिग्री लुढ़का पारा
Thu, 28 May 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 28 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
शहर में एक घर में ओलावृष्टि के दौरान बगीचे में गिरे ओले।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। नौतपा में भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे जिले के लोगों को वीरवार शाम मौसम ने बड़ी राहत दी है। शाम करीब सवा 4 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब 6 मिनट तक गिरे लगभग 5 एमएम आकार के ओलों ने सड़कों, गलियों और खुले स्थानों को सफेद चादर की तरह ढक दिया। इसके बाद शुरू हुई बारिश का सिलसिला रात तक रुक-रुक कर जारी रहा। जिले में करीब 6 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।
ऐसे में पिछले कई दिनों से 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहे तापमान से लोगों को कम से कम अगले तीन दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश और ओलावृष्टि ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया वहीं लोगों के चेहरों पर भी राहत की मुस्कान लौटा दी।
पारा गिरकर 35 डिग्री पर आया
वीरवार सुबह तक जहां तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल थे वहीं शाम को हुई बारिश ने मौसम पूरी तरह बदल दिया। दिन के समय 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना तापमान बारिश के बाद गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले के विभिन्न गांवों में कहीं बारिश तो कहीं तेज आंधी चली।
विज्ञापन
कपास के लिए बारिश लाभदायक
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश किसानों के लिए भी लाभकारी साबित हो सकती है। जिले में इन दिनों कपास की फसल की बुवाई और शुरुआती वृद्धि का दौर चल रहा है। ऐसे में बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और कपास सहित अन्य खरीफ फसलों को फायदा मिलेगा। लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण खेतों की मिट्टी में बढ़ी सूखापन की स्थिति भी इस बारिश से काफी हद तक कम होगी।
साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से बरसे बदरा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बदलाव एक पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के आंशिक प्रभाव के कारण देखने को मिला। इसी सिस्टम के असर से हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम में बदलाव दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी राहत भरा पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार 29 मई की रात से 1 जून तक हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में धूलभरी हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की आशंका है।
वर्सन :
29 मई को एक पश्चिमी-विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 29 मई रात्रि से 1 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाही रहने और बीच-बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। - डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग

शहर में एक घर में ओलावृष्टि के दौरान बगीचे में गिरे ओले। - फोटो : 1