फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The health of three including a couple deteriorated after eating Prasad.

Charkhi Dadri News: भंडारे का प्रसाद खाने के बाद दंपती समेत तीन की तबीयत बिगड़ी

Thu, 25 Apr 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 25 Apr 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
The health of three including a couple deteriorated after eating Prasad.
सिविल अस्पताल चरखी दादरी  में उपचाराधीन फतेहगढ़ निवासी दंपती और उनका मामा। 
चरखी दादरी। हनुमान जयंती पर आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के बाद फतेहगढ़ गांव निवासी दंपती और उनके एक रिश्तेदार की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को बुधवार शाम सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तीनों ने बताया कि दिन के समय बना प्रसाद उन्होंने रात को खाया था।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन फतेहगढ़ निवासी सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार को हनुमान जयंती पर गांव के बालाजी जोहड़ पर भंडारा था। वो किसी काम से बाहर था और परिजन उसका प्रसाद घर ले आए। सुनील ने बताया कि देर शाम घर पहुंचने के बाद उसने प्रसाद खाया और इसके बाद उसे चक्कर आने लगे।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि उसने थकान होने की बात सोची और कमरे में जाकर सो गया। बुधवार सुबह उठने पर उसके अलावा उसकी पत्नी मंजू और मामा विनोद को भी उसी की तरह महसूस हुआ। दोपहर बाद तक उन्होंने तबीयत में सुधार होने का इंतजार किया और इसके बाद शाम को वे सिविल अस्पताल में भर्ती हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed