फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The government is running special subsidy schemes to promote the horticulture sector

Charkhi Dadri News: बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विशेष अनुदान योजनाएं संचालित कर रही सरकार

Sat, 18 Apr 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The government is running special subsidy schemes to promote the horticulture sector
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार की ओर से किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अनुदान योजनाएं लागू की गई हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत सब्जियों, मशरूम एवं आधुनिक तकनीक आधारित खेती के लिए किसानों को आकर्षक आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने बताया कि सब्जियों की खेती पर किसानों को 15,000 से 25,500 रुपये प्रति एकड़ तक का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, बांस आधारित सब्जी उत्पादन पर 31,250 से 53,125 रुपये, आयरन स्टेकिंग तकनीक पर 70,500 से 1,19,850 रुपये तक की सहायता दी जा रही है। वहीं, प्लास्टिक मल्चिंग के लिए 2 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से अनुदान उपलब्ध है।
विज्ञापन


मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मशरूम झोपड़ी निर्माण के लिए 22,500 से 25,500 रुपये तथा मशरूम ट्रे पर 15,000 से 25,500 रुपये प्रति किसान की सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, बागवानी मशीनरी एवं उपकरणों की खरीद पर लागत मूल्य का 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बागवानी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर जिले के किसान बेहतर आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। विभागीय सहयोग एवं तकनीकी मार्गदर्शन से किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए उन्नत एवं लाभकारी फसलों की ओर अग्रसर हो रहे हैं। बांस स्टेकिंग तकनीक अपनाकर किसान लगभग 4 लाख रुपये प्रति एकड़ तक का लाभ अर्जित कर रहे हैं, जबकि गाजर की खेती से किसानों को करीब 2 लाख रुपये प्रति एकड़ तक की आय हो रही है।


विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर बागवानी फसलों का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। ऑनलाइन पंजीकरण के आधार पर पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर अनुदान प्रदान किया जाएगा। योजना के अंतर्गत एक किसान अधिकतम 5 एकड़ तक सब्जी फसलों पर अनुदान का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed