फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The government has granted administrative approval for water supply schemes worth over 46 crore

Charkhi Dadri News: सरकार ने 46 करोड़ रुपये से अधिक की जलापूर्ति योजनाओं को दी प्रशासनिक मंजूरी

Fri, 24 Jul 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 24 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The government has granted administrative approval for water supply schemes worth over 46 crore
चरखी दादरी। दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की वॉटर सप्लाई एंड सैनिटेशन बोर्ड की बैठक में विभिन्न गांवों के लिए 46 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पेयजल एवं जल अवसंरचना परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि इन योजनाओं के तहत जलापूर्ति व्यवस्था में विस्तार, पुरानी व जर्जर पाइप लाइनों का प्रतिस्थापन, नई डक्टाइल आयरन पाइपलाइन बिछाने, रॉ वॉटर पंपिंग स्टेशन का निर्माण करने ,जलघरों के आधुनिकीकरण जैसे कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि गांव बौंद खुर्द व रणकोली में जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण पर 9.67 करोड़ का बजट खर्च होगा। गांव सांकरोड़ में जलापूर्ति योजना का संवर्धन 8.58 करोड़ से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव छपार में जलापूर्ति योजना का विस्तार एवं डीआई पाइप लाइन बिछाने पर 6.78 करोड़ रुपये, गांव कासनी में जलापूर्ति योजना के उन्नयन पर 6.45 करोड़, गांव खातीवास में जलापूर्ति योजना के उन्नयन पर 5.83 करोड़, गांव ढाणी फोगाट में रॉ- वॉटर पंपिंग स्टेशन एवं पाइप लाइन निर्माण पर 2.58 करोड़ का बजट खर्च होना है।
गांव डोहका हरिया में अतिरिक्त जल संरचनाएं एवं पाइप लाइन पर 2.45 करोड़, गांव रासीवास में जलापूर्ति योजना के विस्तार एवं पाइप लाइन बिछाने पर 2.43 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा।
इसी प्रकार गांव नया अटेला में पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1.09 करोड़ से होगा। गांव छपार में 118 नए घरों के लिए पेयजल सुविधा पर 24.42 लाख का बजट खर्च किया जाएगा।
विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि इन परियोजनाओं के तहत पुरानी व जर्जर पाइप लाइनों को हटाकर आधुनिक डक्टाइल आयरन पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। इसके साथ ही रॉ वॉटर पंपिंग स्टेशन का निर्माण, वॉटर वर्क्स का सुदृढ़ीकरण व जल वितरण नेटवर्क का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि इन योजनाओं के धरातल पर उतरने के बाद दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारू और नियमित होगी। इससे न केवल स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को भी नई मजबूती मिलेगी।

विधायक ने कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बेहतर मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद ग्रामीणों को पेयजल संकट से स्थायी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed