फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The fields are empty after harvesting, now the corporation will start the fourth phase of electricity tubewell connection

Charkhi Dadri News: बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन का चौथा चरण शुरू करेगा निगम

Sat, 18 Apr 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The fields are empty after harvesting, now the corporation will start the fourth phase of electricity tubewell connection
खेत में लगा बिजली ट्रांसफार्मर।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। फसल कटाई होने से खेत खाली हो गए हैं। अब बिजली निगम शेष ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करेगा। 10 दिन में यह काम शुरू होगा। कनेक्शन जारी करने के अब तक तीन चरण पूरे हो चुके हैं। अब अगले चरण में शेष किसानों को कनेक्शन जारी किए जाएंगे। विशेषकर बाढड़ा उपमंडल में ट्यूबवेल कनेक्शन ज्यादा संख्या में हैं। इस उपमंडल में 523 कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं जिनमें से अब 33 कनेक्शन जारी करने बाकी हैं। वैसे जिले में 1001 कनेक्शन जारी होने हैं। इन कनेक्शन के लिए करीब 50 गांवों में 35 किलोमीटर लंबी केबल लगाई गई हैं। कुछ दिक्कतों की वजह से कनेक्शन जारी नहीं हो पा रहे थे। पहले चरण में 459, दूसरे में 24 व तीसरे चरण में 40 किसानों को कनेक्शन जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अब किसानों का इंतजार खत्म : जिलेभर में 1001 किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए छह साल से इंतजार रहा है। बिजली निगम इस काम को पूरा करने में जुटा है। ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए किसान आंदोलन करते आ रहे हैं। धरना एवं प्रदर्शन किए जा रहे हैं। अधिकारियों, विधायक व सांसद को ज्ञापन दिए गए हैं। जिला के रेतीला एरिया में किसान बिजली चालित ट्यूबवेल से ही फसलों की सिंचाई करते हैं। रेतीले भागों में भूमिगत जलस्तर काफी नीचे तक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed