{"_id":"64c2c597f8212a5a040c4995","slug":"the-family-kept-sleeping-in-the-house-thieves-cleaned-their-hands-on-cash-and-jewelry-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-3648-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: घर में सोता रहा परिवार, नगदी और गहनों पर हाथ साफ कर गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: घर में सोता रहा परिवार, नगदी और गहनों पर हाथ साफ कर गए चोर
Fri, 28 Jul 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
चोरों द्वारा खोली गई अलमारी।
बौंदकलां। गांव रानीला निवासी पूर्व सरपंच के घर से चोर डेढ़ लाख की नकदी व गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित पूर्व सरपंच की शिकायत पर अचीना चौकी पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अहम बात ये है कि घटना के वक्त परिवार के सदस्य वहीं मौजूद थे, लेकिन उन्हें वारदात की भनक तक नहीं लगी।
पुलिस को दी शिकायत में रानीला निवासी पूर्व सरपंच ऋषि ने बताया कि 27 जुलाई की रात को वह अपने परिवार सहित खाना खाकर सो गया। सुबह तीन बजे जब उसकी आंख खुली तो उसने अपने साइड वाले कमरे का दरवाजा बंद मिला। इसके बाद उसने दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था और संदूक व अलमारी भी खुले पड़े थे।
पूर्व सरपंच ने बताया कि उसकी कमरे में उनकी तिजोरी भी रखी हुई थी। चोरों ने तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन तिजोरी नहीं खुल पाई। शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने छत पर जाकर देखा तो ऊपर के कमरे का सामान भी बिखरा हुआ था। उसने बताया कि उसके घर से कुल डेढ़ लाख रुपये और एक सोने की चेन, तीन सोने की अंगुठी, चार जोड़ी पाजेब व तीस सूट चोरी हो गए। इसके बाद मामले की सूचना अचीना ताल चौकी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाना का प्रयास किया। दूसरी ओर मकान मालिक ने पुलिस को शिकायत देकर चोरों का पता लगाकर सामान बरामद कराने की गुहार लगाई। जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल रोहित ने बताया कि इस संबंध में धारा 380 और 457 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।