{"_id":"67143e63055d9340c8097274","slug":"the-driver-absconded-with-868-sacks-and-a-trolley-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-125007-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अनाज मंडी से बाजरा से भरे 868 कट्टे और ट्राला लेकर चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अनाज मंडी से बाजरा से भरे 868 कट्टे और ट्राला लेकर चालक फरार
Sun, 20 Oct 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी की इसी नारायणी ट्रेडिंग कंपनी से चोरी हुआ ट्राला।
चरखी दादरी। शहर स्थित नई अनाज मंडी से बाजरा से भरे 868 बैग और ट्राला लेकर चालक फरार हो गया। उठान एजेंसी संचालक ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। इसके आधार पर शहर थाना पुलिस आरोपी की जांच कर रही है।
जिले में सात अक्तूबर से बाजरा की खरीद चल रही है। इसके तहत कंपनी किसानों से बाजरा खरीदकर उन्हें गोदाम पहुंचाती है। नारायणी ट्रेडिंग कंपनी संचालक पुलिस को बताया कि हैफेड कंपनी ने अनुबंध के आधार पर ट्रक उठान के लिए लगा रखे हैं। हैफेड के खरीदे अनाज को उठान एजेंसी के माध्यम से जींद गोदाम में पहुंचाया जा रहा है।
कंपनी की ओर से ट्राले में बाजरे से भरे 868 बैग थे और अगले दिन यह रवाना होना था। शनिवार शाम को चालक बिना बताए ट्राला लेकर फरार हो गया। यह घटना 15 अक्तूबर की है। अगले दिन जब वे मंडी पहुंचे तो उन्हें इस बात का पता चला। बाद में उन्होंने चालक को फोन किया तो उससे संपर्क नहीं हो पाया और अब तक ट्राला जींद गोदाम में भी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बाजरे की कीमत 11,50,000 रुपये है। शनिवार को उठान एजेंसी संचालक ने पुलिस को इसकी मौखिक शिकायत दी। संचालक ने पुलिस से आरोपी का पता लगाकर बाजरा बरामद कराने की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका पर जाकर जांच की।
उठान एजेंसी संचालक ने मौखिक शिकायत दी है। इसके आधार पर मंडी का दौरा किया गया और आगे की जांच चल रही है। - सुनील कुमार, थाना प्रभारी, चरखी दादरी।
परिचालक का नकदी से भरा बैग चोरी
चरखी दादरी। शहर के बस स्टैंड स्थित एक दुकान से परिचालक का नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। इस बैग में 17,500 रुपये और 30,885 रुपये के टिकट रखे थे। परिचालक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मकड़ानी निवासी परिचालक जयभगवान ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज के दादरी डिपो में कार्यरत है। फिलहाल उसकी तैनाती अग्रिम टिकट बुकिंग कक्ष में की गई है। शुक्रवार सुबह वह अपना बैग लेकर कुछ काम से नीचे आए। उनके बैग में बुकिंग के 17,500 रुपये और बुकिंग के लिए रखे गए 30,885 रुपये के टिकट रखे थे।
उन्होंने अपना बैग नीचे एक दुकान पर रख दिया। वहां जरूरी काम निपटाने के बाद जब वह लौटे तो बैग चोरी हो गया। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसलिए उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखी तो एक आरोपी बैग चुराता दिखाई दिया। इसमें आरोपी 11:48 बजे दुकान में आया और 11:49 बजे बैग लेकर लौट गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। परिचालक की शिकायत पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।