फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The crusher operator showed fake purchase of 81 thousand MT stone through e-departure and cost the government Rs 1.5 crore.

Charkhi Dadri News: क्रशर संचालक ने 81 हजार एमटी पत्थर की ई-रवाना से फर्जी खरीद दिखा सरकार को लगाई डेढ़ करोड़ की चपत

Sat, 12 Aug 2023 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 12 Aug 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
The crusher operator showed fake purchase of 81 thousand MT stone through e-departure and cost the government Rs 1.5 crore.
चरखी दादरी। खनन विभाग की टीम ने कलियाणा जोन स्थित एक क्रशर पर शुक्रवार रात छापा मारकर कई अनियमितताएं पकड़ी हैं। पुलिस टीम भी कार्रवाई का हिस्सा रही। खनन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नवंबर 2022 से अब तक 81 हजार मीट्रिक टन पत्थर की अवैध खरीद दर्शाकर सरकार को करीब डेढ़ करोड़ रुपये की चपत लगाई गई।
विज्ञापन

खनन निरीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे खनन विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर कलियाणा जोन स्थित भरथो देवी स्टोन क्रशर पर छापा मारा। टीम ने अरावली पौधरोपित क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए पोकलेन भी पकड़ी। मौके पर अवैध खनन कर निकाला गया पत्थर भी मिला।
विज्ञापन

टीम ने संदेह के आधार पर क्रशर के ई-रवाना पोर्टल की जांच की तो गड़बड़ी सामने आई। खनन निरीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि क्रशर संचालक ने नवंबर 2022 से अब तक ई-रवाना से 81 हजार एमटी पत्थर की अवैध खरीद दर्शाकर सरकार को रॉयल्टी, खनिज की कीमत, पेनाल्टी और जीएसटी के रूप में करीब डेढ़ करोड़ की चपत लगाई। इन अनियमिताओं पर संज्ञान लेकर पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मई 2023 में भी क्रशर संचालक पर दर्ज कराया था मुकदमा
खनन निरीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि मई 2023 मे भी इसी क्रशर पर अवैध खनन पकड़ा गया था। इस पर संज्ञान लेकर खनन विभाग ने क्रशर संचालक के खिलाफ थाने में भी केस दर्ज करवाया गया था।


पोर्टल बंद करने के साथ लाइसेंस बंद करने की सिफारिश
कार्रवाई के दौरान अनियमितताएं पकड़ में आने पर खनन विभाग ने निदेशक को क्रशर का पोर्टल बंद करने और लाइसेंस रद्द करने के लिए पत्र लिख दिया है। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण विभाग को सीटीओ रद्द करने और बिजली विभाग को क्रशर की आपूर्ति बंद करने के लिए भी पत्र लिखा गया है। इसके अलावा वन विभाग और जीएसटी को भी क्रशर पर कार्रवाई के लिए लिखा गया है।



पुलिस टीम को साथ लेकर हमारी टीम ने कलियाणा जोन स्थित भरथो देवी क्रशर पर दबिश देकर अवैध खनन और अन्य अनियमितताएं पकड़ी हैं। पोकलेन को जब्त कर लिया है, जबकि उच्चाधिकारियों समेत अन्य विभागों से भी कार्रवाई की सिफारिश हमने कर दी है।
-कोमल कुमार, खनन निरीक्षक, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed