फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The condition of government schools in the district will be improved, budget of Rs 1.17 crore released

Charkhi Dadri News: जिले के सरकारी स्कूलों की सुधारी जाएगी दशा, 1.17 करोड़ का बजट जारी

Thu, 04 Jul 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 04 Jul 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
The condition of government schools in the district will be improved, budget of Rs 1.17 crore released
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। सरकार ने जिले के सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने को लेकर लिए 1.17 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। यह बजट स्कूलों में कमरे की छत की मरम्मत, शौचालय की मरम्मत, इंटरनेट, विज्ञान व गणित प्रयोगशाला, बिजली व पानी आदि की व्यवस्था करने पर खर्च किया जाएगा।यह बजट विद्यार्थी की संख्या के आधार पर प्रति स्कूल को जारी किया गया है। मौलिक शिक्षा के लिए 65.8 लाख व सेकेंडरी स्कूलों के लिए 51.8 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है।
इस समय जिले में कई स्कूलों में जहां शौचालय बदहाल स्थिति में हैं तो कहीं पानी के लिए लाइन बिछाने की जरूरत है। इसके साथ ही स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा, प्रयोगशाला, शिक्षण-अधिगम सामग्री की व्यवस्था करने की जरूरत है। इसके लिए सरकार ने स्कूल में छात्र संख्या के आधार पर बजट जारी किया है।
विज्ञापन





स्कूलों में यूं हुआ है बजट वितरण

छात्र संख्या - तय बजट

1 से 30 - 10000
31 से 100 - 25000

101 से 250 - 50000
251 से 1000 - 75000




बजट का 10 प्रतिशत स्वच्छता पर होगा खर्च
बजट का 10 प्रतिशत स्वच्छता पर खर्च किया जाना है। इसी प्रकार शिक्षण-अधिगम सामग्री, विज्ञान व गणित प्रयोगशाला व अन्य शिक्षण सामग्री पर 10 प्रतिशत बजट खर्च करना होगा। शेष 70 प्रतिशत बजट स्कूल की अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च करना है। इन अन्य जरूरतों में शौचालय मरम्मत, स्कूल चहारदीवारी, छत की मरम्मत, बिजली-पानी, इंटरनेट व अन्य मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




30 सितंबर तक करना होगा खर्च
शिक्षण अधिगम का बजट 30 सितंबर तक खर्च करके इसकी उपयोगिता का प्रमाण-पत्र देना होगा। इसी प्रकार शेष 70 प्रतिशत बजट 31 दिसंबर तक खर्च किया जाना है। यह बजट सभी स्कूल मुखियाओं को भेज दिया गया है ताकि समय रहते ये कार्य पूरे करवाए जा सकें।





जिला के 368 राजकीय स्कूलों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए एक करोड़ 17 लाख 65 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया है। यह बजट प्रति स्कूल विद्यार्थी संख्या के आधार पर जारी किया गया है। बजट खर्च करने के बाद सभी स्कूलों को उपयोगिता प्रमाण-पत्र देना होगा। यह बजट स्कूलों में भेज दिया गया है।

संदीप सिंह, एसीपी, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed