फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The Commission has convened a meeting of political party representatives and election officials on June 30

Charkhi Dadri News: आयोग ने 30 जून को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व चुनाव अधिकारियों की बैठक बुलाई

Sat, 27 Jun 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 27 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The Commission has convened a meeting of political party representatives and election officials on June 30
बाढड़ा। राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर खंड के 13 गांवों के 14 मतदान केंद्राें में मतदाता संख्या बढ़ने पर युक्तिकरण योजना के तहत अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाने का फैसला लिया जा सकता है। उपमंडल निर्वाचन कार्यालय बाढड़ा की ओर से इस बारे में 30 जून को सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व चुनाव अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

एसडीएम व निर्वाचक पंजीयन अधिकारी आशीष सांगवान ने बताया कि इस बारे में 30 जून को होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांंव काकड़ौली सरदारा, कलाली, मांढ़ी हरिया, बालरोड़, हूई, गोपी, झोझू खुर्द, महराणा, जावा, चंदेनी, कारी, चिडि़या व नौरंगाबास राजपूतान में कई मतदान केंद्रों का रेशनेलाइजेशन किया जाना प्रस्तावित है। इन गांवों में मतदाताओं की संख्या बढ़ी हैं। ऐसे मेंं बूथ संख्या बढ़ाने पर बैठक में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भाग लेने की अपील की है। एसडीएम व निर्वाचक पंजीयन अधिकारी आशीष सांगवान ने कहा कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण कार्य में सभी की राय ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed