{"_id":"6859a591826594115c0f5f90","slug":"the-city-magistrate-heard-the-problems-of-the-complainants-and-directed-the-officials-to-resolve-them-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-139274-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नगराधीश ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नगराधीश ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
Tue, 24 Jun 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
दादरी लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में फरियादियों की समस्याएं सुनते नगराधीश जितेंद्र कुम
चरखी दादरी। लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को जिलास्तरीय समाधान शिविर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता नगराधीश जितेंद्र कुमार ने की। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
नगराधीश ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से नागरिकों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित करवाए जा रहे हैं। सोमवार को इसी कड़ी में दादरी में समाधान शिविर लगाया गया। वहीं, समाधान शिविर में नगराधीश ने नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जन सेवा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाधान शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही को बल मिलता है। शिविर के दौरान प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड आदि से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।
विज्ञापन
अधिकांश मामलों में संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई। नगराधीश ने कहा कि समाधान शिविर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देश में संचालित राज्यव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आमजन को सुगम, पारदर्शी और त्वरित प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।