फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The cavalry of Dadri gave a tough competition to the British army: Kamlesh Dhanda

दादरी के घुड़सवारों ने अंग्रेजी सेना को दी थी कड़ी टक्कर: कमलेश ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
The cavalry of Dadri gave a tough competition to the British army: Kamlesh Dhanda
चरखी दादरी। दादरी के शूरवीरों ने 1857 की क्रांति और आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। क्षेत्र के रणबांकुरों ने इलाके में घुसे अंग्रेजी हुकूमत के अधिकारियों को मार गिराया था। आजादी के पहले गदर में हांसी में मौजूद हरियाणा लाइट इंफेन्ट्री के सैनिकों और दादरी के घुड़सवारों ने अंग्रेजी सेना को कड़ी टक्कर दी थी। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए ये शब्द कहे। दादरी के बलिदान स्मारक स्टेडियम में आयोजित समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा के वीर सिपाहियों ने मई 1857 में अंबाला छावनी से क्रांति की शुरुआत की थी। उनके साथ ही दादरी इलाके के लोगों ने भी एकत्रित होकर आजादी का बिगुल बजाया। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति के दौरान अंबाला, हिसार, हांसी, नारनौल, रोहतक, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात और सिरसा का हर गांव क्रांति का केंद्र बना। हांसी की लाल सड़क उनकी शहादत की गवाह है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने समारोह स्थल से पहले रोज गार्डन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर जिला के रणबांकुरों को प्रणाम किया। उनके साथ उपायुक्त श्यामलाल पूनिया, पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने भी पुष्प चक्र अर्पित किए व शहीदों को नमन किया। इसके बाद मंत्री कमलेश ढांडा ने ठीक 8 बज कर 58 मिनट पर बलिदान स्टेडियम में तिरंगा झंडा फहराया और झंडा लहराते ही राष्ट्रगान की धुन बजी। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने इसके बाद मैदान में मार्च पास्ट का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। आयोजन स्थल पर सीजेएम सौरभ कुमार ने लोगों को कानूनी जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी की अगुवाई में टुकड़ियों ने किया मार्च पास्ट
डीएसपी रामसिंह बिश्रोई की अगुवाई में हरियाणा पुलिस के जवानों, होम गार्ड, एनसीसी कैडेट्स, प्रजातंत्र के प्रहरी, महिला एवं बाल विकास की आंगनबाडी वर्कर ने कदम से कदम मिलाते हुए राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
समारोह में पीटी, डंबल शो, लेजियम आदि का शानदार प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने लोक संस्कृति व देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों, कर्मचारियों व समाजसेवकों को एक पौधा, कपड़े का थैला व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

डायल 112 सेवा का दिखाया डेमो
कार्यक्रम में पुलिस विभाग की 112 नंबर डायल सेवा का डेमो प्रदर्शन किया गया। इसमें दिखाया गया कि एक घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस कैसे तत्परता से 112 पर फोन करते ही पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed