फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The case of carrying the bier by climbing the wall in Charkhi Dadri went viral on social media

चरखी दादरी: दीवार फांदकर श्मशान घाट में ले गए अर्थी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो, SDM दरबार पहुंचा मामला

Wed, 13 Jul 2022 02:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 02:30 AM IST
सार

जिले के एक गांव में हुए प्रकरण के सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल हुए थे। दोनों पक्षों के मिलने के बाद बीडीपीओ को एसडीएम ने जांच सौंपी है।

विज्ञापन
The case of carrying the bier by climbing the wall in Charkhi Dadri went viral on social media
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दीवार फांदकर अर्थी ले जाने का फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के एक गांव के श्मशान घाट में दीवार बनाने को लेकर उपजा विवाद एसडीएम दरबार पहुंच गया। इसमें दोनों पक्ष एसडीएम से मिले। एक पक्ष ने जहां दीवार बनवाने वालों पर कार्रवाई की मांग की तो दूसरे पक्ष ने एसडीएम से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की। इस आधार पर एसडीएम अनिल यादव ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बीडीपीओ की ओर से इस मामले में जांच की जाएगी। हालांकि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट एसडीएम के पास पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन

       
दरअसल, सोशल मीडिया पर सोमवार को उक्त गांव के श्मशान घाट के फोटो व वीडियो वायरल हुए थे। इसमें कुछ लोग श्मशान घाट में बनाई गई दीवार फांदकर एक महिला की अर्थी ले जाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला तूल पकड़ गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर जान-बूझकर दीवार बनाकर रास्ता बाधित करने का आरोप लगाया है जबकि दूसरे पक्ष ने इसे नकारा है। दूसरे पक्ष का कहना है कि रास्ता होने के बावजूद जान-बूझकर अर्थी को दीवार फांदकर ले जाया गया, ताकि गांव का भाईचारा बिगड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीपीओ ने सौंपी रिपोर्ट, श्मशान घाट में जाने का है रास्ता 
दोनों पक्ष इस मामले में एसडीएम अनिल यादव से मिले थे। एक पक्ष ने उनसे कार्रवाई तो दूसरे ने निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसके बाद एसडीएम ने बीडीपीओ को मामले की जांच के आदेश दिए थे। बीडीपीओ ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी है और इसके मुताबिक श्मशान घाट में जाने का रास्ता है। वहीं, एसडीएम का कहना है कि अर्थी दीवार फांदकर क्यों ले गए और दीवार क्यों बनाई गई, इसकी जांच भी करवाई जाएगी। आपसी भाईचारा खराब न हो, इसके लिए प्रशासन सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed