{"_id":"67bf6e7ef0f54699e00e3749","slug":"the-buildings-of-30-primary-health-sub-centers-in-the-district-are-sick-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-132433-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवन पड़े बीमार, इन्हें उपचार की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवन पड़े बीमार, इन्हें उपचार की दरकार
Thu, 27 Feb 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
रावलधी गांव का बदहाल स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन।
चरखी दादरी। दादरी जिले में 30 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवन बीमार यानी जर्जर घोषित हो चुके हैं। साढ़े तीन साल से अधिक समय बाद भी नए भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। कई स्वास्थ्य केंद्र छत के लिए मोहताज हैं और यहां तैनात स्टाफ दूसरी जगह बैठकर मरीजों का उपचार करने के लिए मजबूर है।
जिले में 80 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। इनमें से 30 के भवन लंबे समय से जर्जर हैं। इस कारण यहां की स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में परेशानियां आ रहीं हैं। इसका खामियाजा मरीजों के साथ स्टाफ को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, 17 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के नए भवन पंचायती राज विभाग की ओर से बनवाए जाएंगे। इन पर करीब 9.35 करोड़ रुपये लागत आएगी।
नए भवन बनाने की प्रक्रिया जल्द पूरी होने पर करीब एक लाख लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं, 13 अन्य स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए भी नए भवन बनाने की योजना है। फिलहाल 30 भवनों के निर्माण केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित है। सरकार के निर्देशों पर अक्तूबर 2021 में पुराने भवनों की मौजूदा स्थिति जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों से संपर्क किया था। उसके बाद संयुक्त टीम ने इन भवनों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
टीम ने 30 भवनों को जर्जर बताया था जबकि पांच में मरम्मत की दरकार बताई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोनिवि से तैयार करवाई गई रिपोर्ट अगली प्रक्रिया के लिए सरकार के पास भेजी थी।