फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The broken pole could not be removed from the wall of Idgah

Charkhi Dadri News: ईदगाह की दीवार से नहीं हट सका लोहे का टूटा बिजली पोल

Sat, 16 Mar 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 16 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
The broken pole could not be removed from the wall of Idgah
चरखी दादरी। शहर के वार्ड नंबर 14 स्थित दशनामी अखाड़े के सामने तीन माह से ईदगाह की दीवार पर गिरा लोहे का पोल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना है। इंतजामियां कमेटी यह पोल हटवाने के लिए कई बार बिजली निगम अधिकारियों को अवगत करवा चुकी है, लेकिन तीन माह बाद भी समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्यों का कहना है कि पोल के चलते कोई हादसा भी हो सकता है। ऐसे में प्रशासन को समय रहते इस तरह ध्यान देने की जरूरत है। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी सदस्यों ने बताया कि लोहे के पोल से क्षेत्रवासियों को बिजली आपूर्ति की गई है। वार्ड में रहने वाले छोटे बच्चे और राहगीर इसी पोल के पास से गुजरते हैं। रमजान के दौरान हर रोज ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग आते हैं।
विज्ञापन

कमेटी प्रधान मो. शरीफ ने दीवार से सटे लोहे के पोल को हटवाने के लिए 13 दिसंबर 2023 को निगम एसडीओ के नाम लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन तीन माह बाद भी पोल नहीं हटाया गया है। कमेटी के सचिव अब्बास अली अंसारी ने बताया कि इस पोल से नगर परिषद की केबल भी गुजर रही है और दोनों अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई बोले : शिकायत की कॉपी है तो भेज दो
जब इस समस्या पर बिजली निगम के जेई राकेश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने संवाददाता से कहा कि आप हमारे पास शिकायत की कॉपी भेज दो, हम उसे संबंधित क्षेत्र के कर्मचारी के पास भेज देंगे। जल्दी ही पोल को वहां से हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed