फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   body of a missing teenager found half-burnt in Charkhi Dadri of Haryana

चरखी दादरी: दो दिन से लापता 16 वर्षीय पुष्प का मिला अधजला शव, पुलिस को अंदेशा- हत्या कर पेट्रोल डालकर जलाया गया शव

Wed, 23 Mar 2022 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2022 10:18 PM IST
सार

किशोर का शव मिलने के मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि पुष्प की हत्या के बाद शव को पेट्रोल डालकर जलाया गया।

विज्ञापन
body of a missing teenager found half-burnt in Charkhi Dadri of Haryana
सदर थाना जहां हत्या का केस दर्ज किया गया है। - फोटो : CharkhiDadri

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग आरओबी के समीप खेत में मिले अधजले शव की शनाख्त बुधवार दोपहर बाद हो गई। यह शव शहीद भगत सिंह चौक के समीप रहने वाले 16 वर्षीय किशोर का था। परिजनों ने शव की शनाख्त करने के बाद सदर थाना पुलिस ने पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाकर। शव को जलाने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द- बुर्द करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार देर शाम सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग आरओबी के समीप एक खेत में अधजला शव पड़ा है। इस आधार पर पुलिस टीम पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया। देर रात तक शनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा गया। दोपहर बाद मृतक की शनाख्त पुष्प उर्फ ऋषि (16) के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि पुष्प उर्फ ऋषि गत 21 मार्च से लापता था। शव का शनाख्त होने के बाद पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई बलबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने संबंधी केस दर्ज किया गया है।

ऐसे हुई शव की शनाख्त
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह पुष्प उर्फ ऋषि के परिजन उसकी गुमशुदगी की शिकायत लेकर सिटी थाने पहुंचे थे। अधजला शव मिलने का मामला संज्ञान में होने के चलते सिटी थाना प्रभारी बीर सिंह ने इस संबंध में सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामसिंह से बातचीत की। इसके बाद जांच अधिकारी के साथ परिजनों को शव की शिनाख्त करने के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया और वहां उसकी शनाख्त हो गई।

पेट्रोल छिड़कर लगाई शव को आग
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामसिंह ने बताया कि अंदेशा है कि शव 21 को ही यहां डाला गया हो। कयास लगाए जा रहे है कि पहले किशोर की हत्या की गई और इसके बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए जलाया गया। शव को जलाने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया है।

एक शख्स को किया राउंडअप
मृतक के वार्ड के मौजिज लोगों के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद सदर थाना पुलिस ने एक शख्स को राउंडअप किया है। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया शख्स मृतक के घर के पास ही रहता है।

पीजीआई से शव लेकर सीधे रामबाग लेकर पहुंचे परिजन
पीजीआई में चिकित्सकों के बोर्ड से मृतक पुष्प उर्फ ऋषि का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मृतक के परिजन पीजीआई से शव लेकर सीधे रामबाग पहुंचे और वहां देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।

 

इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302 व 201 के तहत केस दर्ज कर लिया है। शिनाख्त होने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से करवाया गया। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और जल्द ही इसे सुलझा दिया जाएगा। -रामसिंह, इंस्पेक्टर एवं सदर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed