फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The bike of a young man returning from Dham lost balance and he died on the spot

Charkhi Dadri News: धाम से लौट रहे युवक की बाइक का बिगड़ा संतुलन, मौके पर ही तोड़ा दम

Sun, 24 Aug 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 24 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The bike of a young man returning from Dham lost balance and he died on the spot
मृतक मोहित उर्फ मोनी।
बाढड़ा। हिंदोखला धाम पर आयोजित मेला से लौट रहे कारीरूपा गांव निवासी युवक की बाइक का बाढड़ा-ढिगावा रोड पर संतुलन बिगड़ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मोहित उर्फ मोनी (22) की मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। उसके बड़े भाई निट्टू सिंह के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में कारीरूपा निवासी निट्टू सिंह ने बताया कि वो चार भाई थे और मोनी में सबसे छोटा था। शुक्रवार को वो बाइक लेकर हिंदोखला धाम पर आयोजित मेला में गया था। देर शाम परिजनों को सूचना मिली कि मोहित उर्फ मोनी का बाढड़ा-ढिगावा रोड पर एक्सीडेंट हो गया है और उसे ज्यादा चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मोनी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और शनिवार को कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र दांगी ने बताया कि हादसा बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुआ है। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed