फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The atmosphere is filled with Shiva due to the tableaus

Charkhi Dadri News: शिव संदेश सद्भावना यात्रा की झांकियों से वातावरण शिवमय

Thu, 27 Feb 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere is filled with Shiva due to the tableaus
चरखी दादरी। ब्रह्माकुमारीज झोझूकलां सेवा केंद्र की ओर से बुधवार को झांकियां सजाकर शिव संदेश सद्भावना यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ झोझूकलां महिला कॉलेज शिक्षा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्रपाल, सचिव सुशील सांगवान, कोषाध्यक्ष मांगेराम, क्षेत्रीय प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा, ब्रह्माकुमारी ज्योति ने किया। इस दौरान 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती पर परमात्मा शि्रव की स्मृति में शिव ध्वजारोहण भी किया गया। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा ने कहा कि समाज में इर्ष्या, द्वेष, घृणा के कारण दुख, अशांति, पापाचार, भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है जिसके कारण आपसी संबंध टूट रहे हैं। भाईचारे की भावना समाप्त होती जा रही है जो चिंताजनक है। अगर हम भारत देश एवं समाज को दिव्य और स्वर्णिम बनाना चाहते हैं तो जीवन में आध्यात्मिक, मानवीय मूल्यों को अपनाना होगा। सुरेंद्रपाल ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि अध्यात्म भारतीय संस्कृति का मूल है। इसलिए शिव संदेश यात्रा से समाज में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य आएगा। झोझूकलां सेवा केंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति ने कहा कि आज मानव भौतिक संसाधनों में इतना फंस गया है कि वह स्वयं के कर्तव्य एवं अधिकारों के साथ परमपिता परमात्मा को भी भूल गया है, जिस कारण सामाजिक, पारिवारिक और मानवीय मूल्य खत्म होते जा रहे हैं, इसके लिए राजयोग ध्यान को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed