{"_id":"6acd395467246a8ac7056152","slug":"the-arrival-of-millet-in-the-district-crossed-3-lakh-quintals-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-161594-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिले में बाजरे की आवक 3 लाख क्विंटल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिले में बाजरे की आवक 3 लाख क्विंटल पार
Tue, 13 Oct 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में लगी ट्रैक्टर -ट्रालियों की लाइन।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले की अनाज मंडियों में बाजरे की बंपर आवक का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को मंडियों में ट्रैक्टरों की लंबी कतारें रहीं और देर शाम तक किसानों के बाजरे से भरे ट्रैक्टर मंडियों में पहुंचते रहे।
आवक में तेजी के बीच जिले में बाजरे की कुल आवक तीन लाख क्विंटल का आंकड़ा पार कर गई है। वहीं खरीद का अधिकांश हिस्सा निजी व्यापारियों और फर्मों के माध्यम से हो रहा है। जिले की विभिन्न मंडियों में अब तक 3,04,864 क्विंटल बाजरा पहुंच चुका है। सोमवार को ही 42,718 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई।
42 हजार क्विंटल से अधिक बाजरे का उठान : मंडियों में खरीद के साथ उठान का कार्य भी जारी है। अब तक 42,867 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है, जो कुल खरीद का लगभग 40.18 प्रतिशत है।
विज्ञापन
सोमवार को 6,181 क्विंटल बाजरे का उठान हुआ, जबकि 63,810 क्विंटल बाजरा उठान के लिए बकाया बताया गया है। आवक बढ़ने के बीच उठान की गति मंडियों में व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से अहम बनी हुई है।