फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The agency started construction work on the Rohtak Road ROB towards the city.

Charkhi Dadri News: रोहतक रोड आरओबी निर्माण के लिए एजेंसी ने शहर की तरफ शुरू किया निर्माण कार्य

Sat, 08 Nov 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 08 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The agency started construction work on the Rohtak Road ROB towards the city.
भगवान परशुराम चौक की ओर जाने वाली सड़क पर पाइलिंग के लिए पैमाइश करते एजेंसी कर्मचारी। 
चरखी दादरी। दादरी के रोहतक रोड रेलवे क्राॅसिंग पर 78 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अब भगवान परशुराम चौक की ओर जाने वाली सड़क पर शुरू कर दिया गया है। आरओबी निर्माण कार्य के चलते लोक निर्माण विभाग की ओर से एक तरफ की सड़क पर वाहनों का आवागमन रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगवा दिए गए हैं। आरओबी निर्माण के लिए चंपापुरी कालोनी की तरफ पिल्लरों की पाइलिंग का काम लगभग पूरा हो गया है। अब कार्य में तेजी लाने के लिए दूसरी तरफ पाइलिंग का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी के रोहतक रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग के बार-बार बंद होने के कारण वाहन चालकों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 78 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन आरओबी का निर्माण करवाया जा रहा है। विभाग की ओर से हायर की गई एजेंसी ने रोहतक रोड पर चंपापुरी काॅलोनी की तरफ पिल्लर की पाइलिंग का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। अब एजेंसी ने रेलवे क्राॅसिंग से भगवान परशुराम चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर पाइलिंग का काम शुरू किया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आरओबी निर्माण के लिए दिन-रात काम चल रहा है।
विज्ञापन

अप्रैल 2025 में शुरू हुआ था काम
बता दें कि लोक निर्माण विभाग की ओर से इस आरओबी का निर्माण कार्य अप्रैल 2025 में शुरू करवाया था। शुरूआत में एजेंसी की ओर से लोड टेस्टिंग का काम किया गया था। उसके बाद पिल्लर लगाने के लिए पाइलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



78 करोड़ रुपये की आएगी लागत

रोहतक रोड रेलवे क्राॅसिंग पर बनने वाले 940 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण पर 78 करोड़ रुपये की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वाहन चालकों की सुविधा के लिए आरओबी को फोरलेन बनाया जाएगा। इसके दोनों तरफ फुटपाथ भी बनेगा।


60 मीटर के हिस्से में रेलवे कराएगा काम

शहर में बनने वाले तीसरे आरओबी का 880 मीटर लंबाई में निर्माण लोक निर्माण विभाग करवाएगा जबकि 60 मीटर की दूरी में काम रेलवे की ओर से कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से काम पूरा होने के बाद रेलवे काम शुरू करेगा। रेलवे लाइनों के ऊपर 60 मीटर का काम रेलवे विभाग की ओर से करवाया जाएगा।


रोहतक रोड पर आरओबी का निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के लिए हमने एजेंसी को निर्देश जारी किए हुए हैं। एजेंसी की ओर से आरओबी का निर्माण कार्य दिन-रात करवाया जा रहा है।
-गुरुचरण सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed