फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Terror of thieves in Dadri: Miscreants entered two houses at night, accused took away cash

दादरी में चोरों का आतंक: रात को दो घरों में घुसे बदमाश, एक से नकदी और दूसरे गहने ले गए आरोपी

Tue, 07 May 2024 10:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 07 May 2024 10:55 AM IST
सार

राजपाल ने बताया कि रात एक बजे जब चोर घर का मुख्य गेट कूद रहे थे तो उसकी पत्नी की आंख खुल गई और आवाज लगाने पर उसका पति राजपाल भी जा गया। राजपाल के अनुसार उसने भी गेट कूद रहे तीन चोर देखे लेकिन दिव्यांग होने के चलते वो उन्हें नहीं पकड़ पाया।

विज्ञापन
Terror of thieves in Dadri: Miscreants entered two houses at night, accused took away cash
घर में चोरी - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी दादरी के बौंदकलां खंड के मिसरी गांव में सोमवार रात तीन चोर दो मकानों में घुसे। एक मकान में चोरी करने में वो नाकामयाब रहे जबकि दूसरे मकान से 50 हजार की नगदी समेत गहनों पर हाथ साफ कर गए। गेट कूदकर चोर जब जाने लगे तो मकान मालिक की नींद भी टूट गई, लेकिन दिव्यांग होने के चलते वो तीनों चारों में से किसी को नहीं पकड़ा सका। इस संबंध में बौंदकलां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मिसरी निवासी राजपाल ने बताया कि सोमवार रात वो और उसकी पत्नी बिमला घर के आंगन में सो रहे थे। उसी दौरान चोर उनके घर में दाखिल हुए और कमरे की कुंडी खोलकर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद उन्होंने कमरे में रखी अलमारी से 50 हजार की नगदी समेत सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए।
विज्ञापन


राजपाल ने बताया कि रात एक बजे जब चोर घर का मुख्य गेट कूद रहे थे तो उसकी पत्नी की आंख खुल गई और आवाज लगाने पर उसका पति राजपाल भी जा गया। राजपाल के अनुसार उसने भी गेट कूद रहे तीन चोर देखे लेकिन दिव्यांग होने के चलते वो उन्हें नहीं पकड़ पाया। राजपाल ने बताया कि उसके मकान से पहले चोर 12:38 पर पड़ोसी अजीत के मकान में भी घुसे, लेकिन वो वहां वारदात नहीं कर पाए। इसके बाद वो उसके मकान में दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
सूचना मिलते ही पुलिस टीम देर रात घटनास्थल पर पहुंच गई थी। मकान मालिक ने इस संबंध में शिकायत सौंपी है जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -बलबीर सिंह, प्रभारी, बौंदकलां थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed